सरगुजा में शुरू हुई "जय"की जयजयकार ! इन विधायक ने कहा -बाबा की सरकार! पढिये पूरी खबर जानिए जय और बीरू की

munaadi news image
September 03, 2023



सरगुजा में शुरू हुई "जय"की जयजयकार ! इन विधायक ने कहा -बाबा की सरकार! पढिये पूरी खबर जानिए जय और बीरू की

munaadi news image

सरगुजा मुनादी।। कहते है राजनीति में कुछ भी सम्भव है और कुछ भी कभी भी हो सकता है । 2023 के आखिरी महीने में होने वाले चुनाव से पहले राजनीति का कुछ यही स्वरूप जशपुर में देखने को मिल रहा है । 

Advertisement

Advertisement

     

ढाई वर्षो तक प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन का मुद्दा ही पूरे प्रदेश में  छाया रहा । ढाई साल में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर ढाई सालों तक प्रदेश में सत्ता संघर्ष की स्थिति बनी रही ।इस बीच सरकार के मुखिया भुपेश बघेल और डिप्टी सीएम भुपेश बघेल 2 राजनीतिक ध्रुवों का ध्रुवीकरण भी देखने को मिला लेकिन अब जब प्रदेश में फिर से चुनाव होने हैं तब फिर से  कांग्रेस में वही 2018 का नजारा देखने को मिल रहा है ।प्रदेश के डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव फिर से 2018 के फार्म में दिखने लगे हैं।  इसका अंदाजा आजकल सोशल मीडिया में आ रही सिंहदेव की तस्वीरों का बॉडी लैंग्वेज और भाषणों के तेवर से तो लगाया ही जा सकता है लेकिन 2 दिन पहले जो कुछ जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा में देखने और सुनने को मिला उससे अनुमान पूरी तरह यथार्थ में बदलता हुआ महसूस हुआ ।

     

दरअसल कुनकुरी विधायक यू डी  मिंज दुलदुला के किसी कार्यक्रम में क्षेत्र के 80 लोगो को  कांग्रेस की सदस्यता दिला रहे थे और कांग्रेस के नए मेहमान यूडी मिंज और कांग्रेस के जयकारे लगा रहे थे तब यू डी मिंज ने एक ऐसा बयान जारी किया जिसे सुनकर आपको फिर से राजनीतिशास्त्र  की परिभाषा याद करनी पड़ जाएगी । भाजपा के गढ़ दुलदुला में थोक में 80 लोगो के कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में विधायक यू डी मिंज ने बयान जारी कर कहा कि पूरे प्रदेश में "भुपेश बघेल" और "टी एस बाबा" की सरकार अच्छा काम कर रही है यही वजह है कि ज्यादा से ज्यादा लोग कांग्रेस में शामिल होकर कांग्रेस का हाथ मजबूत कर रहे हैं ।

     

इस प्रेस विज्ञप्ति में भुपेश बघेल के साथ टीएस बाबा की सरकार को लोग अंडरलाइन करके पढ़ रहे हैं । मुख्य मंत्री के साथ टी एस सिंहदेव का नाम शामिल होने वाले इस बयान का मतलब साफ है कि 2018 के तर्ज पर 2023 में जय बीरू की जोड़ी की धमाकेदार वापसी हो चुकी है ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि यू डी मिंज को भुपेश खेमे का सबसे करीबी विधायक माना जाता रहा है और उनके द्वारा अगर प्रदेश के विकास में भुपेश बघेल और टीएस सिंहदेव को संयुक्त श्रेय दिया जाता है मतलब साफ है जय बीरू के जरिये छत्तीसगढ़ में  गब्बर को पटखनी देने की पुरी योजना बनकर तैयार हो गयी है। जय बीरू फिर से एक हो गए है।

   

Advertisement

Advertisement

आपको बता दें कि टी एस सिंहदेव इन दिनों पूरे फार्म में हैं ।2018 के तर्ज पर सरगुजा के सभी 14 सीटों का आंतरिक सर्वेक्षण भी इन्हीं के द्वारा कराया जा रहा है और इनके ही सर्वे रिपोर्ट के बाद प्रत्याशियों की सूची पर मुहर लगनी है ।इन्होंने सरगुजा के 14 सीटो के लिए मीडिया में बयान भी जारी किए हैं और यह भी साफ कर दिया है कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही प्रत्याशियों का चयन होना है ।उन्होंने कई सिटिंग विधायको के टिकट कटने के भी संकेत दिए हैं ।इतना ही नही उन्होंने विधायक वृस्पति सिंह और चिंतामणि महाराज को लेकर इशारों ही इशारों में काफी कुछ कह दिया ।ऐसे में जाहिर है सिंहदेव की ताकत इस चुनाव में फिर से बढ़ी है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News