राष्ट्रीय प्रतियोगिता व उत्सव मधुगुंजन में कमाल का प्रदर्शन कर रहे बच्चे, विशिष्ट अतिथियों ने कलाकार बच्चों को किया सम्मानित

munaadi news image
April 03, 2023



राष्ट्रीय प्रतियोगिता व उत्सव मधुगुंजन में कमाल का प्रदर्शन कर रहे बच्चे, विशिष्ट अतिथियों ने कलाकार बच्चों को किया सम्मानित

munaadi news image
munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। संगीत सम्राट महाराजा चक्रधर सिंह के सांगीतिक योगदान से विश्व जगत विदित है। उनकी इसी कला को अक्षुण्ण रखने के लिए शहर की संस्था श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय व मधुगुंजन समिति विगत कई वर्षों से समर्पित है।


वहीं इस बार समिति की अभिनव पहल से तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता व उत्सव मधुगुंजन का भव्य कार्यक्रम कला विधा से जुड़े हुए बच्चों की प्रतिभा को निखारने व उनको आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस यादगार आयोजन में कलाकार बच्चे अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन निगम आडिटोरियम पंजरी प्लाट में कर रहे हैं।



इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता व उत्सव मधुगुंजन कार्यक्रम का शुभारंभ आज सुबह दस बजे बेहद खुशनुमा माहौल में महापौर श्रीमती जानकी काटजू, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम सोलंकी व दिल्ली वर्ल्ड स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती अनिता अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।


55 कलाकारों ने किया शानदार प्रदर्शन


कला निर्देशक शरद वैष्णव ने बताया कि आज कार्यक्रम के पहले दिन शहर व बाहर से आए 55 कलाकार बच्चों ने सुबह दस बजे से रात सात बजे तक अपनी मनभावन प्रस्तुति दी। वहीं कार्यक्रम में भाग लिए इन होनहार बच्चों को व तीन गुरुओं डॉ राखी राय, तरुण शर्मा व श्री रंजीत को भी सम्मानित किया गया।


विशिष्ट अतिथियों ने किया सम्मानित

आज के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कला जगत से नृत्य धाम संगीत कला दुर्ग की संचालिका श्रीमती बासंती वैष्णव, पं सुनील वैष्णव व सामाजिक क्षेत्र से दादी राणी सेवा सती समिति से श्रीमती आशा अग्रवाल टाइटन शरीक हुईं। इन्होंने सभी उत्कृष्ट कलाकार बच्चों को प्रमाण पत्र व मैडल देकर सम्मानित किया। वहीं आज दूसरे दिन भी पॉलीटेक्निक आडिटोरियम में कलाकार बच्चे अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में टीम के सभी सदस्यगण जुटे हैं ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News