थार से थरथराया शहर, अंधाधुंध ड्राइविंग, कोई कुचला, कोई भागा, दुकान, मकान, वाहन सबको लिया चपेट में, पढ़िए पूरी खबर देखिए वीडियो

munaadi news image
March 03, 2025



थार से थरथराया शहर, अंधाधुंध ड्राइविंग, कोई कुचला, कोई भागा, दुकान, मकान, वाहन सबको लिया चपेट में, पढ़िए पूरी खबर देखिए वीडियो

munaadi news image

कोरबा मुनादी।। ट्रांसपोर्ट नगर के प्रेस कॉम्प्लेक्स के पास कल एक शराबी थार गाड़ी के चालक ने गुमटी ठेले के अलावा बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होनें के बाद पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।  

Advertisement

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के  ट्रांसपोर्ट नगर के प्रेस कॉम्प्लेक्स के पास कल एक थार चालक ने शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए कई लोगों को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें  अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वाहन चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और टक्कर के बाद तेजी से भाग निकला। हादसे के दौरान कई दुकान के बोर्ड और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। 

Advertisement

Advertisement

इस घटना के बाद सीएसईसबी पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी कई बार उस शख्स को सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन चलाते देखा जा चुका है और इस बार उसने नशे की हालत में घटना को अंजाम दिया है। सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल होनें के बाद पुलिस टीम तत्काल इस मामले में गंभीरता से लेते हुए शराबी थार चालक राकेश यादव को दीपिका शक्तिनगर से गिरफ्तार कर उसके वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।   


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News