एनएच पर ट्रेलर और बोलेरो में भिड़ंत, दो की मौत, मृतक सगे भाई, रोड पर बैठे मवेशियों के कारण हादसा होने की बात, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
October 01, 2023



एनएच पर ट्रेलर और बोलेरो में भिड़ंत, दो की मौत, मृतक सगे भाई, रोड पर बैठे मवेशियों के कारण हादसा होने की बात, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

Advertisement

Advertisement

कोरबा मुनादी।। जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। दरअसल, कटघोरा- अंबिकापुर एनएच में ट्रेलर और बोलेरो में भिड़ंत हो गई, जिसमें जनकपुर के दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार कटघोरा से अम्बिकापुर नेशनल हाईवे 130 तानाखार पेट्रोल पंप के पास सड़क पर मवेशियों का झुंड था, जिसके वजह से ट्रेलर और बोलेरो की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें बोलेरो चालक सहित एक अन्य की मौके पर मौत हो गई। वहीं ट्रेलर की चपेट में आने से एक मवेशी की भी मौत हो गई। बोलेरो और ट्रेलर के बीच भयानक भिड़ंत से मौके पर ही दो सगे भाइयों की मौत हो गई।

दरअसल, बोलेरो में सवार दो सगे भाई भरतपुर से अपने पिता को लेने बिलासपुर जा रहे थे। दोनों मृतक की पहचान ज्ञान दुबे व प्रेम दुबे के रूप में हुई है। एक का शव बोलेरो में फंसे गया था, डायल 112 व एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर बाहर निकाला। कटघोरा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है। जिले में मवेशियों के बचाने के चक्कर में ऐसी दूसरी घटना हुई है।

Advertisement

Advertisement


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News