कांग्रेस समर्थित जनपद अध्यक्ष को कार्यक्रम में नहीं बुलाया ,बिना बुलाए पहुंचे जनपद अध्यक्ष के साथ किया ऐसा सलूक ,फिर जनपद अध्यक्ष ने जो किया मच गया हड़कंप , पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
January 18, 2023



कांग्रेस समर्थित जनपद अध्यक्ष को कार्यक्रम में नहीं बुलाया ,बिना बुलाए पहुंचे जनपद अध्यक्ष के साथ किया ऐसा सलूक ,फिर जनपद अध्यक्ष ने जो किया मच गया हड़कंप , पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

सूरजपुर मुनादी।। सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन के दौरान मंच पर सम्मान नहीं दिए जाने और मंच पर आमंत्रित नहीं किए जाने से नाराज एक कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य ने अपने ही सरकार के अफसरों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ फेसबुक पर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया ।


पूरा मामला सूरजपुर जनपद का है । यहां के जनपद अध्यक्ष जगलाल देहाती अपनी ही सरकार के अफसर और विधायक से इतना नाराज हैं कि उन्हें इन्हीं के खिलाफ सोशल मीडिया में विरोध प्रदर्शन करना पड़ा । 


दरअसल मंगलवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह था ।इस समारोह में जनपद अध्यक्ष जगलाल देहाती को आमंत्रित ही नहीं किया गया ।बावजूद इसके वह कार्यक्रम में पहुंच गए लेकिन इसके बावजूद भी इन्हे मंच पर आने नहीं दिया गया बल्कि उनकी अनदेखी भी की गई । 


प्रोटोकाल की अवहेलना और कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधि होने के बाजूद की गई अनदेखी और अपमान से जनपद अध्यक्ष जगलाल देहाती इतना नाराज हो गए कि खुद के गले में खुद से जूता चप्पल का माला पहन लिया और फेसबुक लाईव करने लगे । फेसबुक लाईव में उन्होंने स्थानीय विधायक व संसदीय सचिव के साथ साथ साथ जिले के एसपी और कलेक्टर को जमकर कोसा।उन्होंने कहा कि सूरजपुर पांचवीं अनुसूची जिला है ।इस आरक्षण के चलते वह जपद अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं लेकिन प्रशासन उन्हे और आदिवासी समाज को दबा कुचला समझ रहा है इसलिए उनका अपमान किया गया । 


उन्होंने मीडिया को बताया कि वह बहुत जल्द विधानसभा और मंत्रालय के सामने जूता का माला पहनकर प्रदर्शन करेंगे ।जनपद अध्यक्ष के इस अनोखे विरोध प्रदर्शन ने कांग्रेस के भीतर और प्रशासनिक हल्के में हड़कंप मचा हुआ है । अभी तक इस मामले में न तो प्रशासन की ओर से कोई सफाई आई है ना ही कांग्रेस पार्टी ने कोई बयान जारी किया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News