बालोद मुनादी।। खबर बालोद से है जहाँ सीसी रोड में दरार आने की शिकायत पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सब इंजीनीयर को सस्पेंड कर दिया गया है।

मामला जिले गुंडरदेही ब्लोक के देवरी (क)गाँव का है।स्थानीय लोगो की शिकायत पर सीसी रोड़ का अवलोकन करने पहुँचे सम्भागायुक्त महादेव कावरे ने सीसी रोड में दरार देखकर तत्काल प्रभाव से जिम्मेदार सब इंजीनीयर त्रिलोक डहरिया को निलंबित कर दिया ।
जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि उंक्त सीसी रोड अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण से स्वीकृत हुआ था।स्वीकृत राशि 5 लाख थी।2019-20 में इसकी स्वीकृति मिली थी।
मौके पर पहुँचे संभागायुक्त को ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण में भारी लापरवाही बरती गई जिसके चलते सीसी रोड में दरार आ गया ।ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद कमिश्नर कावरे एक्शन में आ गए और सब इंजीनीयर को सस्पेंड कर दिया।