बेरहम दोस्ती ! जिगरी दोस्त को डंडे से पीटता रहा ,दोस्त की माँ गिड़गिड़ाती रही लेकिन नही पसीजा दिल ,अपने ही यार को पीट पीट कर मार डाला

munaadi news image
May 17, 2023



बेरहम दोस्ती ! जिगरी दोस्त को डंडे से पीटता रहा ,दोस्त की माँ गिड़गिड़ाती रही लेकिन नही पसीजा दिल ,अपने ही यार को पीट पीट कर मार डाला

munaadi news image

कोरबा मुनादी।। शराब के नशे में चूर एक दोस्त ने अपने बचपन के दोस्त पर डंडे व लात मुक्के से बेतहाशा पिटाई करता रहा इसी बीच उसकी मां रोती गिड़गिड़ाती रही और रहम की भीख मांगती रही लेकिन इसके बावजूद आरोपी का दिल नही पसीजा और उसने पीट-पीटकर अपने ही जिगरी यार की जान ले ली। उक्त मामला कोरबा जिले का है। 

Advertisement

Advertisement


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के भुलसीडीह गांव निवासी बसंत कंवर 28 साल एवं राज सिंह कंवर 27 साल बचपन से ही जिगरी यार थे। राज के के माता-पिता को कुछ साल पहले ही निधन हो गया था, जिसके बाद से वह अकेले ही रहता था। बीच-बीच में बसंत की मां उसके खाने पीने का ध्यान रखा करती थी। इसी बीच मंगलवार की शाम तकरीबन 4 बजे राज सिंह कंवर शराब के नशे में धुत्त होकर घर बसंत के घर पहुंचा और फिर एकाएक उसने बसंत पर डंडे, लात घुसे, मुक्के से उसकी बेतहाशा पिटाई शुरू कर दी। 


इस मारपीट की आवाज सुनकर बसंत की मां मौके पर पहुंची और अपने कलेजे को टुकड़े को मार खाता देख आरोपी से उसकी जान बख्सने की भीख मांगते हुए रोती गिडगिड़ाती रही इसके बावजूद आरोपी उसकी धुनाई करता रहा। डंडे के वार से लहुलूहान बसंत के सीने व चेहरे में काफी चोट आई थी। मारपीट के दौरान हो हल्ला होनें के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर ले जाया जा रहा था जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। 


Advertisement

Advertisement

इस संबंध में मृतक युवक की मां ने बताया कि आरोपी युवक और उसके बेटे एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे उनके बीच कभी लड़ाई झगड़ा नही होता था। ऐसा क्या हुआ उन दोनों के बीच की आरोपी ने उसके बेटे को मौत के घाट उतार दिया उसे भी समझ नही आ रहा है।  बहरहाल कोरबा पुलिस इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पतासाजी शुरू कर दी गई है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News