कार्यपालन अभियंता का घर में मिला शव, हत्या की आशंका, शरीर पर चोट के निशान होने की भी बात, पुलिस के शुरू की ............. पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
December 01, 2023



कार्यपालन अभियंता का घर में मिला शव, हत्या की आशंका, शरीर पर चोट के निशान होने की भी बात, पुलिस के शुरू की ............. पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

कोरबा मुनादी।। जिले से एक बड़ी खबर मिल रही है। जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग के कार्य पालन अभियंता की संदिग्ध मौत हो गई है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद सीएसपी सहित अन्य अधिकारी जांच पड़ताल में जुट गए हैं। मृतक के सिर व सीने पर चोट के निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या की गई होगी। 

Advertisement

Advertisement


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घंटाघर के समीप पावर हाइट्स के मून ब्लॉक के आवास क्रमांक 304 में सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता राजेश धवनकर रहते थे। उन्हें गुरुवार की देर शाम इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। इलाज के बाद रात में डॉक्टरों ने धवनकर को मृत घोषित कर दिया। यह मामला संदिग्ध होने के कारण डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी और मेमो भी भेज दिया। इस घटना के बाद नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का, नगर कोतवाल रूपक शर्मा व सिविल लाइन प्रभारी मृत्युंजय पांडे सहित अन्य अधिकारी व जवान मौके पर जा पहुंचे।


संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस

Advertisement

Advertisement

इस घटना के बाद पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की तो कई तरह की बातें सामने आ रही है। पुलिस के अनुसार मृतक के सिर और सीने में चोट के निशान मिले हैं, जिससे यह पूरा मामला संदिग्ध हो गया है। मामले को प्रथमदृष्टया हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। मामले में पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी कर रही है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News