आकाश से बरसी मौत, एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 4 की मौत, कई घायल भी, भेजा गया अस्पताल, टूटा कहर, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
September 14, 2023



आकाश से बरसी मौत, एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 4 की मौत, कई घायल भी, भेजा गया अस्पताल, टूटा कहर, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

अंबिकापुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के बेलसर और बांसडीह गांव में बुधवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरी, जिसके चपेट में आने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें पति-पत्नी और दो साल का उनका बेटा शामिल है। वहीं दोनों गांव में बिजली गिरने से सात लोग घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती किया गया है। बताया गया है कि रात में कुछ घायलों को अंबिकापुर भी रेफर किया जा सकता है।

Advertisement

Advertisement


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम तेज बारिश होने लगी। इसी समय बेलसर निवासी जामकरण के टमाटर के खेत में उसकी पत्नी मुनिया और मजदूरों काम कर रहे थे, तभी बारिश होने पर मजदूरों के साथ मुनिया मचान के नीचे चली गई और तभी बिजली गिरी। इसके चपेट में आने से मनसू (33 और उसकी पत्नी कुंती (32) व उनका बच्चा प्रीतम (2) के साथ एक अन्य मजदूर विपिन कुजूर (35) की मौत हो गई। वहीं मुनिया और विपिन की पत्नी प्रतिमा झुलस गईं।


Advertisement

Advertisement

इसी दौरान बांसडीह में भी बिजली गिरी। यहां भी टमाटर खेत में काम कर रहे प्रियंका पति सुखदेव, सभी पति धनसाय, मली पति रगु और अंजना पिता सुखदेव और संदीप पिता सुखदेव झुलस गए। दोनों घटना के घायलों की सूचना पर एम्बुलेंस भेजी गई और सभी को ग्रामीणों की मदद से शंकरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मृतकों का पोस्टमार्टम गुरुवार को किया जाएगा।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News