जशपुर मूनादी ।।कहते है समय ग्राहक और मौत किसी को बताकर नहीं आते ना ही किसी का इंतजार करते है लेकिन यह मिथक आज टूट गया। आपको जानकर यह ताज्जुब होगा कि एक कुनकुरी के ओम शर्मा को मौत के एक दिन पहले ही मौत आने की खबर हो गयी इसलिए उन्होंने मरने से एक दिन पहले ही सबको अंतिम संस्कार में शामिल होने का न्योता दे डाला । उनकी बात सुनकर किसी को हांलाकि यकीन नहीं हुआ लेकिन सबके सब तब हैरान रह गए जब अगले दिन सच मे उनकी मौत हो गई।



जिले के सीनियर पत्रकारों में शुमार रहे कुनकुरी के ओम शर्मा का आकस्मिक निधन ने सबको चौंका कर रख दिया है । ओम शर्मा को मृत्यु के एक दिन पहले ही मौत का स्पष्ट आभाष हो गया था कि कल उनकी मौत होने वाली है इसलिए उन्होंने अपने एक एक स्वजनों को फोन करके यह बता दिया कि बुधवार को उनकी मौत हो जाएगी।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम को उनकी तबियत बिगड़ गयी थी और उन्होंने उसी वक्त से सभी को फोन लगाना शुरू किए। जो स्थानीय याने कुनकुरी के थे उन्हें फोन करके अपने घर बुलाया और उन्हें अपने अंतिम संस्कार में शामिल होने का न्योता दिया और दूर दराज के थे उन्हें भी फोन करके अंतिम संस्कार में शामिल होने का निमंत्रण दिया ।
यहाँ तक कि उन्होंने अपने करीबी मित्रों को ये तक कह दिया कि मिलना है तो आज ही मिल लो नहीं तो कल अंतिम संस्कार में तो आओगे ही ।
ओम शर्मा जिले के सीनियर पत्रकार होने के साथ साथ काँग्रेस पार्टी के काफी सीनियर लीडर रहे स्व विद्याचरण शुक्ल के नितांत करीबी और दुलारे थे । स्व ओम शर्मा स्व दिलीप सिंह जूदेव के भी काफी करीबी रहे । राजनीतिक दलों से वास्ता रखने के बावजूद उन्हें राजनीति का निष्पक्ष विश्लेषक माना जाता रहा। जशपुर की राजनीति में उनकी बेहद मजबूर पकड़ तो थी ही साथ ही साथ जिले के दिग्गज नेताओं के बीच उनका बेहद सम्मान भी था।
स्व ओम शर्मा काफी लंबे समय से बीमारियों से जूझ रहे थे । 1 साल में 3 बार मेजर सर्जरी हुई थी ।
*जाते जाते "मूनादी" को दे गए आशीर्वाद*
मंगलवार की शाम जब उनकी तबियत खराब हुई तब उन्होंने अपने मित्र अधिवक्ता रामप्रकाश पांडेय से फोन पर बात की और मूनादी का डंका हमेशा बजते रहने का आशीर्वाद दिया ।इसके बाद उन्होंने अपने परम मित्र खालिद शिद्दीकी को फोन पर बात करके मूनादी तक उनकी शुभकामना पहुंचाने का आग्रह किया ।


जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे कुनकुरी मुक्तिधाम के लिए घर स उनकी अंतिम यात्रा प्रारंभ होगी ।