मौत बनकर झूल रहा है "विकास "! मौत के दहश्त से लोगों की उड़ी नींद !प्रशासन चैन से सो रहा है !जशपुर के इस नगर में .....पढ़िए पूरी रिपोर्ट

munaadi news image
November 08, 2022



मौत बनकर झूल रहा है "विकास "! मौत के दहश्त से लोगों की उड़ी नींद !प्रशासन चैन से सो रहा है !जशपुर के इस नगर में .....पढ़िए पूरी रिपोर्ट

munaadi news image

जशपुर /पत्थलगांव मुनादी।।बिजली के खंभों से झूलते हुए बिजली तार आम लोगो के लिए काफी दिनो से भय का सबब बना हुआ है।  जनप्रतिनिधियों के द्वारा इस मामले को जोर शोर से उठाने के बाद प्रशासन हरकत में तो आया बावजूद इसके इस मामले में कुछ नतीजा निकलता हुआ नहीं दिख रहा है समस्या ज्यों का त्यों बनी हुई है।

Advertisement


-- हम बात कर रहे हैं नगर पंचायत पत्थल गांव के वार्ड नंबर 5 कश्मीरी गली की ।नगर के कश्मीरी गली वार्ड क्रमांक 5 में सड़क पर झूलते हुए तार की समस्या लगातार बनी हुई है। आलम यह कि बिजली के हाई वोल्टेज का तार झूलकर काफी नीचे आ गया है जिसे मोहल्लेवासियों ने रस्सी से सहारा दिया हुआ है ।



कुछ दिनों पहले  एल्डरमैन शकुंतला त्रिपाठी  द्वारा इस मामले को जोर शोर से उठाया गया था बल्कि उनके द्वारा प्रशासन को इसकी शिकायत भी की गई थी  शिकायत के  बाद प्रशासन मामले में हरकत में आया एवं मौके पर विद्युत विभाग खम्भा भी लेकर पहुंचा किंतु जो खम्भे लाए गए थे  सीमेंट के कम उंचाई वाले खंभे थे जो इस रियाहसी इलाके हेतु उपयुक्त नही थे ।



मोहल्लेवासियों की माने तो  पहले की तरह मौजूद लोहे के खंभों की आवश्यकता है जो वर्तमान में पूरी गली में लगाए गए हैं परंतु विद्युत विभाग द्वारा भेजे गए सीमेंट खंभे उपयुक्त नही है जिससे समस्या का समाधान स्थायी रूप से भी नही हो पाएगा ।स्थानीय लोगो का कहना है कि विद्युत विभाग तत्काल लोहे के नए खम्भे लगाकर समस्या का समाधान करे ताकि मोहल्लेवासी वर्षों से झेल रहे समस्या से निजात पा सकें ।



मामला सामने आने पर इस समस्या के लिए एसडीएम रामशिला लाल ने विद्युत विभाग को झूलते हुए तार से मोहल्लवासियो को निजात तत्काल देने के  निर्देश दिए थे लेकिन उनके निर्देशों के बावजूद अभी तक समस्या का निराकरण नही हो पाया है वहीं समस्या हेतू विद्युत विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क नही हो पा रहा है जिनके फोन भी बंद बता रहे हैं ।मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द उंचे खंभे लगाकर समस्या का समाधान किया जाए ।।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News