ढाबा संचालक के यहां छापेमारी, अवैध लकड़ियों का जखीरा मिला, बेशकीमती लकड़ियों को काटकर करता था .........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
August 19, 2023



ढाबा संचालक के यहां छापेमारी, अवैध लकड़ियों का जखीरा मिला, बेशकीमती लकड़ियों को काटकर करता था .........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

कोरबा मुनादी।। जंगल से अवैध तरीके से पेड़ो की कटाई कर लकड़ी को वाहन में भरकर ले जा रहे वाहन को वन विभाग की टीम ने पकड़ा है। एक ढाबा संचालक के द्वारा पिछले कुछ दिनों से जंगल से बेशकीमती लकड़ी की कटाई करवाया जा रहा था जिसे गुरूवार को वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना के बाद पकड़ा है। मामला कोरबा जिले का है। 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक तरफ जहां हजारो लाखों वन प्रेमी, आमजनता हसदेव अरण्य क्षेत्र में जंगल बचाने के लिए संघर्षरत हैं वहीं दूसरी ओर कुछ लोग अपने निजीहित के लिए लगातार जंगल का दोहन कर वनों की कटाई करवा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कोरबा जिले के हसदेव अरण्य क्षेत्र में सामने आया है। 

गौरतलब है कि विगत कई वर्षों से जायसवाल ढाबा मोरगा के संचालक द्वारा धड़ल्ले से वन लकड़ी का परिवहन करवाकर कर ढाबा में उपयोग किया जाता रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को ढाबा संचालक का पिकअप क्रमांक सीजी 15 एसी 2826 मोरगा जंगल से कई कीमती लकड़ी भरकर ढाबा पंहुची जिसे वन विभाग मोरगा की टीम ने चारो ओर से घेरकर पकड़ लिया। 

गाड़ी पकड़ाने के बाद ढाबा संचालक द्वारा लगातार वन विभाग की टीम को धौंस दिखाता रहा लेकिन वन विभाग की टीम ने ढाबा संचालक की एक न सुनी। फिलहाल वन विभाग ने लकड़ी को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News