धरमजयगढ़ मुनादी।। नगर एवं क्षेत्र के लिए हर्ष और गौरव की बात है कि धरमजयगढ़ की होनहार बेटी मुस्कान सिंह, पिता श्री संजीव सिंह एवं माता श्रीमती प्रियंका सिंह, का NEET-UG के माध्यम से MBBS पाठ्यक्रम में चयन हुआ है। मुस्कान को राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा), छत्तीसगढ़ में प्रवेश मिला है।



मुस्कान सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों के दम पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। NEET-UG जैसी राष्ट्रीय स्तर की कठिन प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर MBBS में चयन होने की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं उनके रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों सहित धरमजयगढ़ क्षेत्रवासियों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुस्कान की इस सफलता ने न केवल उनके माता-पिता और परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि धरमजयगढ़ क्षेत्र का भी गौरव बढ़ाया है। बचपन से ही पढ़ाई के प्रति मेहनती और अपने लक्ष्य को लेकर समर्पित मुस्कान ने अपनी मेहनत के बल पर चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रखा है।
माता-पिता श्री संजीव सिंह एवं श्रीमती प्रियंका सिंह ने अपनी बेटी की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने मुस्कान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
मुस्कान सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद को दिया। उनका लक्ष्य भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है।


धरमजयगढ़ की बेटी की इस उपलब्धि पर नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुस्कान सिंह को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।