साइड की बात को लेकर तकरार, महिला ऑटो चालक के साथ मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

munaadi news image
March 04, 2025



साइड की बात को लेकर तकरार, महिला ऑटो चालक के साथ मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

munaadi news image

कोरबा मुनादी।। साईड नही देने की बात को लेकर बीच सड़क में ही ई रिक्शा चालक महिला और एक्टीवा सवार युवक के बीच मारपीर का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। यह घटना मानिकपुर चैकी क्षेत्र के अंतर्गत बुधवारी मुख्य मार्ग का बताया जा रहा है। 

Advertisement

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात कोरबा जिले के मानिकपुर चैकी क्षेत्र के बुधवारी मुख्य मार्ग में साईड देने की बात को लेकर उपजे विवाद के बाद ई रिक्शा की महिला चालक और स्कूटी सवार युवक के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल होनें लगा है। 

बताया जा रहा है कि ई रिक्शा चालिका सवारी को छोड़कर वापस घर जा रही थी। इसी दौरान सामने की तरफ से आ रहे एक्टिवा सवार युवक साईड देने की बात को लेकर विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दिया। इस दौरान ई रिक्शा चालिका मौके पर मौजूद लोगों से मदद मांगती रही लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नही की। जिसके बाद युवक उससे मारपीट करने के बाद फरार भी हो गया। बाद में पीड़िता मानिकपुर चैकी पहुंचकर उक्त मामले की शिकायत दर्ज कराई है।   

Advertisement

Advertisement

बताया जा रहा है कि  ई रिक्शा  चालिका के साथ मारपीट करने वाला युवक मानिकपुर क्षेत्र का ही रहने वाला है और वह अपने पिता के साथ आटा चक्की में काम करता है। इस मामले में चैकी प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News