दिव्यांग पर लगा पुलिस को पीटने का आरोप, वीडियो भी सोशल मीडिया में हुआ वायरल, नशे में धुत्त होकर मार दी ......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
February 02, 2023



दिव्यांग पर लगा पुलिस को पीटने का आरोप, वीडियो भी सोशल मीडिया में हुआ वायरल, नशे में धुत्त होकर मार दी ......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

अम्बिकापुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक दिव्यांग आटो चालक के द्वारा शराब के नशे में आटो चलाते हुए न केवल एक व्यक्ति को ठोकर मार दी गई, बल्कि मौके पर पहुंचे एक पुलिस जवान की भी पिटाई कर दी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

Advertisement

Advertisement


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरूवार की सुबह एक दिव्यांग आटो चालक शराब के नशे में तेज एवं लापरवाही पूर्वक आटो चलाते हुए सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को जोरदार ठोकर मार दी। आटो की ठोकर से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। 


Advertisement

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस टीम के साथ शराब के नशे में धुत्त दिव्यांग आटो चालक ने मारपीट भी शुरू कर दी। पुलिस जवान के साथ मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया में बहुत तेजी के साथ वायरल भी हो रहा है। साथ ही साथ सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को आटो चालक के द्वारा ठोकर मारने का भी सीसीटीवी फुटेज सामने आया हैं जिसमें देखा जा सकता है कि आटो चालक ने किस तरह लापरवाही वाहन चलाते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया। बहरहाल पुलिस दिव्यांग आटो चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News