शक ने बनाया हैवान, पत्नी का हाथ-पैर बांधकर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, ​मौत होते ही हो गया फरार, जानिए पूरा मामला

munaadi news image
November 22, 2023



शक ने बनाया हैवान, पत्नी का हाथ-पैर बांधकर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, ​मौत होते ही हो गया फरार, जानिए पूरा मामला

munaadi news image

Advertisement

Advertisement

बलरामपुर मुनादी। एक आदमी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। दरअसल, पति ने चरित्र संदेह पर अपनी‎ पत्नी के हाथ-पैर बांधकर उसके शरीर में‎ पेट्रोल छिड़क आग लगा दी।‎ जब महिला के परिजन आ गए तो उसे अस्पताल भी पहुंचाया और मौत होने के बाद फरार हो गया।

ग्राम मदनपुर के  नेहा‎ अगरिया (28) जब आग से बुरी तरह झुलस‎ गई तो पति राम प्रसाद ने खुद आग‎ बुझाई और नेहा को वाड्रफनगर‎ अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर‎ होने से डाॅक्टरों ने उसे रेफर‎ कर दिया। इसके बाद राम प्रसाद अपनी पत्नी का‎ ‎‎लेकर मेडिकल काॅलेज अस्पताल‎ अंबिकापुर पहुंचा। इस बीच, एक ग्रामीण‎ ने फोन कर घटना की जानकारी नेहा के‎ मायके वाले को दी। इसके बाद नेहा के‎ मायके वाले भी अंबिकापुर पहुंच गए।‎ यहां इलाज के दौरान नेहा की मौत हो‎ गई। इसके बाद पति वहां से भाग‎ निकला। घटना को लेकर नेहा के मायके‎ वालों ने रामप्रसाद पर प्रताड़ित करने का‎ ‎आरोप लगाया है।

दूसरी ओर, नेहा ने मौत से‎ पहले नायब तहसीलदार को दिए बयान‎ में पति पर चरित्र संदेह को लेकर‎ प्रताड़ित करने और पेट्रोल डाल जलाने‎ का आरोप लगाया है। अंबिकापुर पुलिस‎ ने मामले में मायके वालों के बयान के ‎आधार पर मर्ग कायम कर घटना की जानकारी वाड्रफनगर पुलिस को दे दी है। ‎ पुलिस फरार पति को तलाश रही है।‎ हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला का बयान ले लिया है। बता दें कि करीब नौ साल पहले नेहा व‎ रामप्रसाद ने प्रेम विवाह‎ किया था। शादी के बाद‎ रामप्रसाद अपनी पत्नी के‎ साथ पैतृक घर में ही परिजन‎ के साथ रहता था।

Advertisement

Advertisement


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News