नशीले इंजेक्शन के डीलर मंदा उर्फ मनीष कुमार चौबे गिरफ्तार, 100 नग REXOGESIC इंजेक्शन तथा 100 नग AVIL INJECTION जप्त.......पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
August 14, 2025



नशीले इंजेक्शन के डीलर मंदा उर्फ मनीष कुमार चौबे गिरफ्तार, 100 नग REXOGESIC इंजेक्शन तथा 100 नग AVIL INJECTION जप्त.......पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

सरगुजा मुनादी।।  नशीला इंजेक्शन के एक डीलर को आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से भारी मात्रा में  REXOGESIC इंजेक्शन तथा 100 नग AVIL INJECTION बरामद करते हुए आगे आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। 

Advertisement

Advertisement

Advertisement

संभागीय उड़नदस्ता संभाग  की टीम को कल शाम नशीली इंजेक्शन के डीलर को पकड़ने में बडी सफलता हाथ लगी। कल शाम में गस्त के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि जिला सरगुजा के सरगांवा सकालो क्षेत्र का मेन इंजेक्शन डीलर मनीष कुमार चौबे उर्फ मंदा लाल काले रंग की मोटरसाइकिल से सांई बाबा स्कूल के पास किसी को इंजेक्शन सप्लाई के लिए आने वाला है तत्काल उड़न दस्ता टीम ने सांई बाबा स्कूल पास घेराबंदी कर मनीष चौबे उर्फ मंदा को मोटरसाइकिल सहित पकड़ा। उसके मोटरसाइकिल में टंगे झोले  की तलाशी लेने पर उसमें 100 नग REXOGESIC इंजेक्शन तथा 100 नग AVIL INJECTION  बरामद हुआ।  आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 C के तहत गिरफ्तार कर आज माननीय विशेष न्यायाधीश के न्यायालय में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।  

उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई।   साथ में सरगुजा जिले के आबकारी उप निरीक्षक आकाश साहू भी उपस्थित रहे।  

Advertisement

Advertisement

नशीले इंजेक्शन पर उड़नदस्ता टीम की लगातार कार्यवाही से नशे के सौदागरों मे हड़कंप मचा हुआ है।  सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सरगुजा जिले के नशीली इंजेक्शन के मुख्य सप्लायर देवेंद्र सिंह को जेल डालने के बाद तीन मुख्य सप्लायर और बचे हुए थे जिनमें से कल शाम को एक मुख्य सप्लायर मनीष कुमार चौबे उर्फ मंदा को भी गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी।   अब दो और सप्लायर बचे हुए, उन दोनों सप्लायर को जल्द ही जेल दाखिल कर किया जाएगा।  



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News