नशे में धुत्त आरक्षक ने दुकान में घुसकर मचाया हुडदंग , नॉनस्टॉप गाली देता रहा ,दहशत में आये व्यापारी ,सिपाही का वीडियो हुआ वायरल फिर एसपी ने ......पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
August 29, 2022



नशे में धुत्त आरक्षक ने दुकान में घुसकर मचाया हुडदंग , नॉनस्टॉप गाली देता रहा ,दहशत में आये व्यापारी ,सिपाही का वीडियो हुआ वायरल फिर एसपी ने ......पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

सरगुजा मुनादी।।शराब के नशे में धुत्त एक वर्दीधारी पुलिसवाले ने एक दुकान में घुसकर जमकर गुंडागर्दी की । शराब के नशे में चूर पुलिसवालों को समझाने खुद थाने के स्टाफ भी आए लेकिन उसने उनकी भी नहीं सूनी और उंन्हे निराश होकर लौटना पड़ा ।बाद में इस मामले की शिकायत होने पर पुलिसवाले को सस्पेंड कर दिया गया है।

Advertisement

Advertisement


शराब के नशे में हंगामा करने वाला यह पुलिसवाला जिले से सटे सरगुजा जिले के बतौली थाने में पदस्थ है ।इस आरक्षक का नाम कुंवर राम बताया जा रहा है।सिपाही कुंवर राम शराब के नशे में धुत्त होकर नगर के जय अम्बे इलेक्ट्रॉनिक दुकान में पहुंच गया और दुकान के संचालक से मोबाईल की मांग करते हुए बेदम गाली गुप्तार करने लगा ।काफी देर तक हो हल्ला सुनने के बाद दुकान के पास अन्य व्यापारी भी आ गए और इसकी सूचना बतौली थाने के स्टाफ को इसकी सूचना दी गयी।सूचना पाकर थाने में पदस्थ हवलदार उपाध्याय मौके पर पहुंचे और  सिपाही को भरसक समझाकर घर भेजने की कोशिश करते रहे लेकिन सिपाही ने उनकी भी नहीं सुनी और उनके सामने भी वह दुकानदार को गाली गलौज करता रहा।


दरअसल सिपाही का मोबाइल गुम हो गया था और मोबाइल गुम होने के बाद वह दुकानदार से दूसरा मोबाइल लेने की जिद्द पर अड़ा था ।


Advertisement

Advertisement

सिपाही के इस हरकत से आक्रोशित बतौली का व्यापारी संघ राविवार को थाना पहुंचे और आरक्षक के वीडियो के साथ उसकी लिखित में शिकायत थाना प्रभारी से की ।खबर है कि शिकायत के बाद जिले के एसपी ने आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News