Big breaking Jashpur समाचार कवरेज के दौरान टीवी मीडिया के पत्रकार के साथ मार पीट ,कैमरा छीना,मोबाईल भी .....पुलिस टीम मौके पर पहुँची ,पढिये पूरी खबर

munaadi news image
September 14, 2022



Big breaking Jashpur समाचार कवरेज के दौरान टीवी मीडिया के पत्रकार के साथ मार पीट ,कैमरा छीना,मोबाईल भी .....पुलिस टीम मौके पर पहुँची ,पढिये पूरी खबर

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। बड़ी खबर जशपुर से आ रही है ।खबर है कि समाचार कवरेज के दौरान टीवी मीडिया के पत्रकार के साथ मारपीट हुई है और पत्रकार का कैमरा ओर मोबाईल भी छीन लिया गया है।

Advertisement


पूरी घटना जिले के उड़ीसा सीमा से लगे लावाकेरा आरटीओ बैरियर का बताया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक टीवी पत्रकार किसी समाचार कवरेज के सिलसिले में लावाकेरा आरटीओ बैरियर आये थे।बैरियर में तैनात कर्मचारियो से कैमरे में बात चीत के दौरान बैरियर पर तैनात कर्मचारियों ने पत्रकार संजीत यादव के साथ छीना झपटी और धक्का मुक्की शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी झुंड बनाकर आये और सबसे पत्रकार के कैमरे को लूट लिया और मोबाइल को तोड़ने की कोशिश करने लगे  । इस दौरान पत्रकार के साथ मार पीट भी की गई ।पत्रकार का कैमरा भी लूट लिया गया ।पत्रकार ने तत्काल उसके साथ घटित हुई घटना की जानकारी जिले के एसपी को दी और घटना के थोड़ी देर बाद त्तपकरा थाने की पुलिस घटनास्थल पहुँच गयी। पुलिस वालो के पूछ ताछ के दौरान पता चला कि आरोपियो ने पत्रकार के मोबाईल को फार्मेट करके मोबाईल का सीम कार्ड और चीप निकाळकर अपने पास रख लिया जबकि पत्रकार का कैमरा कहाँ गया उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है


पत्रकार संजीत यादव ने बताया कि आरटीओ बैरियर में तैनात ज्यादातर लोग अशासकीय है और उनके द्वारा ट्रको से अवैध वसूली की जाती है इसी खबर को बनाने वह आरटीओ बैरियर गए थे।इस खबर से सम्बंधित लोगो से बाईट ले ही रहे थे। कि बैरियर पर तैनात अशासकीय कर्मचारियों ने उनपर हमला बोल दिया ।डेढ़ लाख की कीमत का कैमरा लूट लिया और मोबाईल भी छीन लिए । त्तपकरा पुलिस के आने पर उन्हें मोबाइल तो वापस कर दिया गया लेकिन मोबाईल में न तो सीम कार्ड है न ही मेमोरी चीप ,दोनों मोबाईल फारमेट कर दिया गया जबकि कैमरा कहाँ है अभी तक पता नहीं चल पाया है।


  इधर त्तपकरा पुलिस के द्वारा मामले की जाँच की जा रही है।मौके पर जाकर पुलिस तथ्यो को समझने में लगी हुई है।सम्बंधित लोगोके बयान लिए जा रहे है


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News