रायपुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ में भी अब ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने दस्तक दे दी है, और यह दस्तक आज तड़के प्रदेश के कई शहरों से प्रारंभ हुई है। जहाँ रायपुर दुर्ग और राजनांदगांव में जारी है। यह छापा ज्वेलरी और कपड़ा व्यापारियों के साथ ही एक सीए के घर भी छापा पड़ने की खबर है।

इस छापे में दिल्ली के ईडी अधिकारी शामिल हैं। साथ ही पैरामिलिट्री फ़ोर्स छापेमारी की जगह पर तैनात है।
जहाँ दुर्ग में ईडी टीम ने नवकार ज्वेलर्स, CA कोठारी ब्रदर्स के यहां छापा मारा है। कुछ स्थानों पर भी टीम कार्रवाई कर रही है। राजनांदगांव के जसराज बैद ज्वेलर्स, नाकोड़ा टेक्सटाइल में भी छापे की जारी है।
वहीं रायपुर में भी ईडी की टीम ने पगारिया ज्वेलर्स के यहां छापा मारा है। इसके अलावा राजधानी में कुछ अन्य जगहों पर भी टीम के रेड करने की खबर है।
सूत्र बता रहे है कि ईडी की टीम अन्य जिलों की ओर भी निकली है, जहां से छापे की खबर मिल सकती है।