शिक्षा मंत्री ने किया 2 करोड़ के अस्पताल का उद्घाटन,स्वास्थ मंत्री बैनर से भी हुए गायब , पूछने पर शिक्षामंत्री खुद अपना ही फोटो.....पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
October 27, 2022



शिक्षा मंत्री ने किया 2 करोड़ के अस्पताल का उद्घाटन,स्वास्थ मंत्री बैनर से भी हुए गायब , पूछने पर शिक्षामंत्री खुद अपना ही फोटो.....पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

बलरामपुर मुनादी।।जिले के रघुनाथ नगर में 2 करोड़ की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का बड़े ताम झाम के साथ उद्घाटन हुआ।प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रेम साय टेकाम के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का उद्घाटन किया गया लेकिन इस बीच जो बड़ी बात निकलकर सामने आई वो ये कि उद्घाटन के लिए लगाए गए बैनर से प्रदेश के स्वास्थ मंत्री टी सिंहदेव का ही फोटो गायब था ।स्वास्थ विभाग के कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री का ही फोटो ना होने से कार्यक्रम स्थल पर सियासी काना फूसी शुरू हो गई । 

Advertisement

Advertisement


Advertisement

Advertisement

सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का उद्घाटन करने आए प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रेम साय टेकाम से जब पत्रकारों ने पूछा कि स्वास्थ विभाग के कार्यक्रम से स्वास्थ मंत्री का ही फोटो क्यों गायब है तो इस सवाल पर मंत्री प्रेम साय टेकाम ने उल्टा पत्रकारों से ही पूछने लगे कि बैनर में उनका फोटो है या नहीं ?इतना ही नही उन्होंने बैनर्मे अपना फोटो भी ढूंढना शुरू कर दिया और जब बैनर में उनका फोटो दिखा उनके चेहरे पर खुशी के भाव जरूर देखे गए लेकिन स्वास्थ मंत्री का फोटो क्यों नहीं है इस सवाल पर उन्होंने कुछ नहीं कहा ।बस इतना कहा कि कोई चूक नहीं हुई है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News