पूटू तोड़ने गए चार ग्रामीणों पर हाथियों ने किया हमला, दो की मौत, दो की हालत गंभीर, जानिए पूरा मामला

munaadi news image
September 10, 2023



पूटू तोड़ने गए चार ग्रामीणों पर हाथियों ने किया हमला, दो की मौत, दो की हालत गंभीर, जानिए पूरा मामला

munaadi news image

कोरबा मुनादी।। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हाथियों का उत्पात बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच, कोरबा से बड़ी घटना सामने आई है।

Advertisement

Advertisement


जानकारी के अनुसार कोरबा के कटघोरा वनमंडल के चोटिया डंप एरिया में हाथियों ने चार ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिससे दो की मौत हो गई है। यह सभी जंगल में पुटू तोड़ने गए थे, तभी झुंड से बिछड़े कुछ हाथियों ने हमला कर दिया। इस घटना में दो  महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन घायलों को डायल 112 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


Advertisement

Advertisement

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया गया कि महिलाएं पुटु लेने गई थी, तभी कुछ हाथियों ने अपना शिकार बनाया। मृतक और घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घटना में ननद-भाभी की मौत हुई है, जबकि भांजा और मृतक महिला का पति घायल हुआ है। बता दें कि केंदई व ऐतमा नगर रेंज में 41 हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों के अलावा फसलों को भी नुकसान पहुंच रहे हैं। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम हांथीयों को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रहे हैं।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News