सबकी जान सांसत में ! हाथी से नहीं अब इस जानवर ने शुरू की......सरकारी दफ़्तर पहुँचे गाँव वाले,कहा......पढिये पूरी खबर जानिए आखिर किस जानवर ने ...

munaadi news image
July 19, 2022



सबकी जान सांसत में ! हाथी से नहीं अब इस जानवर ने शुरू की......सरकारी दफ़्तर पहुँचे गाँव वाले,कहा......पढिये पूरी खबर जानिए आखिर किस जानवर ने ...

munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।।  रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगे हुए ग्राम सुर्री में इन दिनों एक आवारा सांड भय का वजह बना हुआ है। आलम यह है कि गांव के ग्रामीण और स्कूली छात्र अब गांव की सड़कों में चलने से भी खुद का सुरक्षित महसूस नही कर रहे। 

Advertisement


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 13 किलोमीटर स्थित ग्राम सुर्री में पिछले कुछ दिनों ने एक आवारा सांड ने जमकर उत्पात मचा रखा है। गांव की गलियों व खेत खलिहानों में घूम रहा यह सांड जब भी किसी व्यक्ति को देखता है उसे मारने पर आपदा हो जाता है और उसे दौड़ाना शुरू कर देता है। गांव के ग्रामीण अब घर से निकलने पर कतराने लगे है। इस मामले की शिकायत गांव के ग्रामीणों ने आज उप संचालक पशु चिकित्सा अधिकारी से करते हुए कहा है कि सुर्री गांव में आवारा साड़ धूम रहा है और उसे गांव से दूरे हटाने की पहल करें। गांव वालों का यह भी कहना है कि ग्राम पंचायत सुर्री में काले रंगे का एक आवारा सांड बीते कुछ दिनों से गांव में घुम रहा है।



यह सांड इंसान को देखते ही इतना आक्रामक हो जाता है कि उसे मारने के लिये दौड़ाना शुरू कर देता है। आलम यह है कि अब गांव के स्कूली छात्र भी स्कूल जाने से डरने लगे हैं। गांव के ग्रामीणों के द्वारा भी इस सांड को गांव से अन्यत्र भगाने की कोशिश की गई परंतु वे सफल नही हो सके। 



गांव के ग्रामीणों ने अब पत्र लिखकर उप संचालक पशु चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर उक्त आवारा सांड का रेस्क्यू कर उसे गांव से सुर्री गांव से बाहर जंगलों में छोड़ने की मांग की है। ताकि ग्रामवासी भविष्य में होनें वाली अनहोनी  घटना से बच सकें।



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News