पहले राहुल गांधी जिंदाबाद, फिर टीएस बाबा जिंदाबाद फिर भूपेश बघेल होश में आओ के नारे लगाकर कांग्रेस नेता ने दे दिया इस्तीफा, कहा - यहां चारो तरफ .......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
October 07, 2022



पहले राहुल गांधी जिंदाबाद, फिर टीएस बाबा जिंदाबाद फिर भूपेश बघेल होश में आओ के नारे लगाकर कांग्रेस नेता ने दे दिया इस्तीफा, कहा - यहां चारो तरफ .......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

सरगुजा मुनादी ।। पार्टी के निर्देश पर भारत जोड़ो प्दायात्रा के जनजागरण पर निकले कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने अपनी ही सरकार के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। इससे पहले की पार्टी इन्हे इसके कारण बताओ नोटिस जारी करती उन्होंने पार्टी से ही इस्तीफा दे दिया ।


   

मामला सरगुजा जिले का है ।जनजागरण मंच के जरिए भारत जोड़ो पदयात्रा के क्रम में सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अरुण कुमार मिश्र भफौली से कंचनपुर तक 12 किमी की पदयात्रा पर निकले थे लेकिन जब ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास नहीं होने से नाराजगी जताई तो कांग्रेस नेता अपनी ही पार्टी की  सरकार पर भड़क गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी ।इतना ही नहीं इसके लिए पार्टी से नोटिस मिलने से पहले उन्होंने सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पद और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता तक से इस्तीफा दे दिया ।


उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा है कि उनके क्षेत्र में किसी तरह का कोई विकास नहीं हो रहा है बल्कि चारो तरफ लूट मची हुई है । न तो क्षेत्र में सड़क बनाया गया न पूल पुलिया और न ही आवासहीनो  को आवास दिया जा रहा है यही कारण है कि जब वे पदयात्रा पर निकले तो ग्रामीणों के आग्रह पर उन्हे उनकी पार्टी के सरकार के मुखिया के खिलाफ नारेबाजी करनी पड़ी । आखिरी में उन्होंने लिखा है कि मेरा स्वाभिमान कहता है कि मैं ऐसी संस्था में ना रहूं जहां विकास के बदले लूट मची हो ।


खास बात यह है कि कांग्रेस नेता प्रदेश के स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव के काफी करीबी है और उन्होंने अपना इस्तीफा टी एस सिंहदेव को भी भेजा है । उन्होंने मुनादी डॉट कॉम को औपचारिक चर्चा में बताया कि उनके द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद पार्टी की ओर से उन्हें नोटिस भेजा गया है । लेकिन जब मैने प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया तो नोटिस का कोई औचित्य नहीं बनता । मैं पिछले 4 सालों से क्षेत्र को सड़क पुल पुलिया से जोड़ने की मांग करता रहा हूं लेकिन उनकी बातो पर न तो प्रभारी मंत्री ने ध्यान दिया न ही मंत्री अमरजीत भगत ने । उन्होंने बताया - टी एस सिंहदेव को भी सारी समस्याओं से अवगत करा चुका हूं लेकिन उनकी सुनता कौन है ।



कांग्रेस नेता की चिट्ठी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है ।भाजपा इस्तीफे के इस लेटर को सोशल मीडिया में जोर शोर से उछालने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है क्योंकि इस लेटर में वही लिखा है जो भाजपा सरकार को लेकर 4 सालों से बोलती आ रही है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News