पहले पत्नि ने लगाई फांसी फिर उसी कमरे में पति ने भी दे दी जान , गांव में पसरा मातम,दोहरे आत्महत्या की वजह ......

munaadi news image
March 11, 2023



पहले पत्नि ने लगाई फांसी फिर उसी कमरे में पति ने भी दे दी जान , गांव में पसरा मातम,दोहरे आत्महत्या की वजह ......

munaadi news image
munaadi news image

सरगुजा मुनादी।।जिले के एक गांव में पति पत्नी दोनो ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी । दोहरे आत्महत्या की वजह जानने पुलिस की पड़ताल जारी है।बताया जा रहा है कि जिन दंपति ने आत्महत्या की उनके 4 छोटे छोटे बच्चे भी है ।


पूरा मामला सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के चकेरी गांव है ।बताया जा रहा हैं ।खेती किसानी के सहारे जीवन यापन करने वाले सुरेन्द्र  शाह की पत्नी दीपा ने सबसे पहले फांसी लगाकर जान दी ।सुरेंद्र ने जब देखा कि उसकी पत्नी फांसी के फंदे पर झूल कर मौत के मुंह में समा गई है तब उसने पत्नी के घरवालों को बुला लिया ।रिश्तेदारों के आने के बाद सुरेंद्र अपनी पत्नि के कमरे में चला गया जहां थोड़ी देर पहले उसने फांसी लगाई थी ।कमरे के अंदर जाने के बाद सुरेंद्र काफी देर तक जब बाहर नहीं आया तो घरवाले उसे देखने कमरे में चले गए लेकिन कमरा के अंदर जाते ही उनके तब होश उड़ गए जब देखा कि सुरेंद्र भी फांसी के फंदे पर झूल रहा है ।


बहरहाल , यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है ।घर के लोग और गांव के लोग इस दोहरे आत्महत्या की घटना से जहां स्तब्ध हैं वहीं 4 मासूम बच्ची के सिर से माता पिता का साया उठ जाने की फिक्र भी घरवालों को सता रही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News