वन विभाग और ग्रामीणों के दिन भर के मेहनत पर फिर गया पानी,जिस हाथी के शावक को कल जंगल मे छोड़ा गया था वो शावक आज ......देखिये वीडियो,पढिये पूरी रिपोर्ट

munaadi news image
September 14, 2022



वन विभाग और ग्रामीणों के दिन भर के मेहनत पर फिर गया पानी,जिस हाथी के शावक को कल जंगल मे छोड़ा गया था वो शावक आज ......देखिये वीडियो,पढिये पूरी रिपोर्ट

munaadi news image

जशपुर मुनादी।।मंगलवार को नागलोक के समडामा में भटक कर पहुँचे हाथी शावक को वन विभाग और ग्रामीणों ने मिलकर हाथियों के दल से मिलान तो करा दिया था लेकिन आज वन विभाग का मिशन मिलान बुरी तरह फलॉप हो गया। सुबह सुबह जानकारी आई कि हाथी का शावक आज फिर उसी जगह  वापस आ गया जहाँ कल वह पहली बार ग्रामीणों द्वारा देखा गया था ।

Advertisement


आपको बता दें कि मंगलवार को समदमा गाँव मे दल से भटककर हाथी का शावक आ गया था जिसे वन विभाग और ग्रामीणों के द्वारा दल में मिलान के लिए पूरा दिन मशक्कत किया गया ।आखिर में शाम को हाथियों के ठिकाने वाले जंगल के पास शावक को छोड़ दिया गया ताकि शावक भटके नहीं लेकिन आज सुबह वन विभाग और ग्रामीणों के सारे मेहनत पर तब पानी फिर गया जब वह शावक फिर से पंचायत भवन पहुँच गया ।


वन विभाग का कहना है कि इंसानो के सम्पर्क में आ जाने के बाद हाथियों का दल सम्भवतःउस हाथी को स्वीकार नही करता है इसलिए आज शावक को  इंसानो के सम्पर्क से दूर रखा गया है ।आज दूसरे तरीके से उसे फिर से जंगल मे छोड़ने की कोषिश की जाएगी ।अगर यह कोशिश भी कामयाब नहीं हुई तो शावक को पुनर्वास केन्द्र भेजा जाएगा।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News