मैकडॉवल से रॉयल स्टैग तक… बोतलें असली, शराब में मिलावट! आबकारी टीम ने दबोचा आरोपी

munaadi news image
September 26, 2026



मैकडॉवल से रॉयल स्टैग तक… बोतलें असली, शराब में मिलावट! आबकारी टीम ने दबोचा आरोपी

munaadi news image

सरगुजा मुनादी।। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम सरगुजा को सूरजपुर जिले में मिलावटी शराब, भारी मात्रा में शराब के बोतलों के ढक्कन, शराब के नकली रैपर तथा खाली शीशियाँ जब्त करने में सफलता हाथ लगी है। आरोपी चंद्रप्रकाश राजवाड़े को आबकारी अधिनियम कीधाराओं के तहत जेल भेज दिया गया है। 

Advertisement

Advertisement

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में कल  सूरजपुर जिले में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान शाम को कुमदा चौक पर मुखबिर से सूचना मिली की कुमदा बस्ती का रहने वाला चंद्रप्रकाश राजवाड़े अपने घर में भारी मात्रा में शराब में मिलावट कर कर बेचता है..मुखबिर सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने कुमदा बस्ती में चंद्रप्रकाश राजवाड़े के घर दबिश दी। घर की तलाशी लेते वक्त जब उड़नदस्ता दल एक कमरे में पहुंची, वहां का नजारा देखकर सभी भौंचक रह गए। वहाँ भारी मात्रा में शराब की बोतलों के ढक्कन, रैपर, मिलावटी शराब रखी हुई थी। लगभग 2500 नग विभिन्न ब्रांड की मदिराओं के ढक्कन, लगभग 200 नग विभिन्न ब्रांड की मदिराओं के लेबल,अनेक खाली सीसियाँ तथा लगभग 12 लीटर मिलावटी शराब मैकडॉवल नंबर वन, रॉयल स्टैग, गोवा,इंपीरियल ब्लू आदि की शीशियों में भरकर रखे गए थे।   आरोपी चंद्रप्रकाश राजवाड़े को आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2),38(क),59(क) के तहत गिरफ्तार कर आज  माननीय न्यायालय सूरजपुर में रिमाण्ड लेकर जेल दाखिल किया जा रहा है।  आरोपी चन्द्रप्रकाश राजवाड़े ने अपने बयान में बताया कि वह एक साल पहले सूरजपुर विदेशी दारू भट्ठी में काम करता था.. फिर वह काम छोड़ दिया।  

उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता गुप्ता द्वारा की गई तथा आबकारी उपनिरीक्षक टी.आर.केहरी, सहायक उप निरीक्षक रमेश दुबे, आबकारी प्रधान आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक रोहित सोनवानी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

Advertisement

Advertisement

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि मध्य प्रदेश में मिलावटी शराब से कई लोगों की जान जाने के बाद आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ ने सख्त दिशा निर्देश जारी किया है कि अवैध शराब निर्माताओं पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।  उसी आदेश के तारतम्य में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा के प्रभारी  इंद्रबली मार्कंडेय के दिशा निर्देश पर उड़नदस्ता की टीम कार्रवाई कर रही है।। आगे भी अवैध शराब निर्माताओं पर कार्यवाही जारी रहेगी।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News