जशपुर मुनादी।। जशपुर जिले के तपकरा गौशाला में गौ उपासना का महापर्व गौ नवरात्रि महोत्सव के रूप में मनाया गया। यह पर्व अक्षय नवमी या आंवला नवमी तक मनाया जाता है। यहां यह उत्सव कई सालों से मनाया जा रहा है।
प्रतिवर्षानूसार इस वर्ष भी बड़ी धूम धाम से उत्सव मनाया गया । यह महोत्सव कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से कार्तिक शुक्ल नवमी (अक्षय नवमी) तक चला। नित्य प्रातः एवं रात्रिकालीन गौ माता की आरती, गौ पूजन एवं गौ महिमा की चर्चा गौभक्तमाल ग्रंथ के माध्यम से संपादित किया गया ।
गौशाला के संचालक प्रशांत शर्मा ने बताया कि कई वर्षों से लुप्त यह गौ नवरात्रि महोत्सव का 2011 में राजस्थान के गौऋषि संत श्री दत्त शरणानंद जी महाराज के संयोजकत्व में पथमेड़ा गौधाम से प्रारंभ हुआ है। परम पूज्य गुरुदेव भगवान मलुकपिठाधिश्वर के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से सम्पूर्ण गौवंश की रक्षा ,गौ संवर्धन एवं गौ भक्ति की जागृति हेतु लगातार तृतीय वर्ष बड़े धूम धाम से उत्सव मनाया गया।