गोयल TMT ने रचा कीर्तिमान, रायपुर में लगाया भारत का सबसे बड़ा बिल्डिंग रैप, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने किया सम्मानित

munaadi news image
November 11, 2025



गोयल TMT ने रचा कीर्तिमान, रायपुर में लगाया भारत का सबसे बड़ा बिल्डिंग रैप, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने किया सम्मानित

munaadi news image

रायपुर मुनादी।। स्टील उद्योग की अग्रणी कंपनी श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड *(गोयल TMT)* ने विज्ञापन के क्षेत्र में नया इतिहास रचते हुए रायपुर में भारत का सबसे बड़ा बिल्डिंग रैप स्थापित किया है। इस उपलब्धि के लिए *कंपनी को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया है।

Advertisement

Advertisement


यह विशालकाय बिल्डिंग रैप रायपुर के आर्क ब्रिज कैनाल रोड स्थित एक प्रमुख भवन पर लगाया गया है, जिसने शहर के स्काईलाइन में एक नई पहचान जोड़ दी है। कंपनी ने बताया कि यह प्रयोग ब्रांड की मजबूत उपस्थिति और नवाचार को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से किया गया है।


बिल्डिंग रैप की प्रमुख विशेषताएं:


1. रैप का कुल आकार 23,958 वर्गफुट है, जो देश में अब तक का सबसे बड़ा इंस्टॉलेशन माना जा रहा है।



2. भवन के पांच फ्लोर को कवर करने वाले इस रैप को लगाने का कार्य 35 मजदूरों की टीम ने लगातार 5 दिनों तक दिन-रात काम करके पूरा किया।



3. इंस्टॉलेशन के लिए उपयोग किया गया विशेष फ्लैक्स मुंबई से कस्टम-निर्मित कर मंगवाया गया था।




सम्मान प्राप्त करने के बाद कंपनी के डायरेक्टर संदीप गोयल ने कहा कि गोयल TMT पिछले 25 वर्षों से गुणवत्ता और मजबूती का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा, “इस बिल्डिंग रैप का उद्देश्य यह संदेश देना है कि गोयल TMT रायपुर के हर इंच में मौजूद है और देश के निर्माण को और अधिक मजबूत बनाने में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका है।”


Advertisement

Advertisement

इस उपलब्धि के बाद कंपनी ने प्रदेश में बड़े पैमाने पर ब्रांड की उपस्थिति को और बढ़ाने की योजना की भी झलक दी है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News