12 को छत्तीसगढ़ स्टारडम सिने अवार्ड का भव्य आयोजन , रंगझांझर में भारत केशरवानी देंगे यादगार प्रस्तुति, बॉलीवुड भोजपुरी व छालीवुड फिल्म के नामचीन हस्तियां करेंगे शिरकत

munaadi news image
February 10, 2023



12 को छत्तीसगढ़ स्टारडम सिने अवार्ड का भव्य आयोजन , रंगझांझर में भारत केशरवानी देंगे यादगार प्रस्तुति, बॉलीवुड भोजपुरी व छालीवुड फिल्म के नामचीन हस्तियां करेंगे शिरकत

munaadi news image
munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, कार्यक्रम अधिकारी केशर सोनकर व सभी सदस्यों की अभिनव पहल से छत्तीसगढ़ की लोक कला व संस्कृति को अक्षुण्ण रखने व तमाम छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान कलाकारों को सम्मानित कर उनकी प्रतिभा को निखारने के प्रयोजन से ऐतिहासिक एवं यादगार रंगझांझर कार्यक्रम का भव्य आयोजन विगत 12 वर्षों से किया जा रहा है।


इसी रिवायत का पालन करते हुए आगामी 12 फरवरी की हसीन शाम को ऐतिहासिक एवं यादगार 13 वां "रंगझांझर" छत्तीसगढ़ स्टारडम सिने अवार्ड का कार्यक्रम  पांच बजे से प्रतिष्ठा लॉन मेग्नेटोमॉल के आगे जोरा रायपुर में किया जा रहा है। जिसे भव्यता देने में एसोसिएशन व कलाकार टीम के सभी सदस्यगण जुटे हैं ।


नामचीन हस्तियों का होगा आगमन

इस ऐतिहासिक व यादगार आयोजन में बॉलीवुड, भोजपुरी व छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्रीज से जुड़े हुए नामचीन कलाकारों व राज्य के अनेक विशिष्टजनों का शुभागमन हो रहा है। जिनके सानिध्य में 12 फरवरी की खूबसूरत रात का हर लम्हा तमाम सिने प्रेमियों के लिए सुखद व यादगार रहेगा। वहीं इस आयोजन को लेकर कलाकारों व सिने प्रेमियों में अत्यधिक उत्साह देखा जा रहा है। वहीं आयोजन को नव्यता व भव्यता देने में सभी दिल से सभी सदस्यगण समर्पित हैं।


उभरता आर्टिस्ट भारत की शानदार प्रस्तुति


छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्रीज का उभरता हुआ व बॉलीवुड फिल्म में दस्तक दे रहा युवा चॉकलेटी हीरो भारत केशरवानी जो भोजपुरी व छत्तीसगढ़ी फिल्म के नामचीन प्रोड्यूसर गायत्री - राजेश केशरवानी के सुपुत्र हैं। प्रतिभा से लबरेज कलाकार भारत केशरवानी छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन के 13 वां भव्य "रंगझांझर" कार्यक्रम में देश के नामचीन हस्तियों व कलाप्रेमियों के मध्य अपनी अद्भुत कला प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिससे सभी कलाकार मुग्ध हैं। वहीं इस होनहार कलाकार भारत केशरवानी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि महज 15 वर्ष की उम्र में दो हिट एल्बम दिल डूबा - डूबा और संप्रति रिलीज एल्बम "जवारा आबे हमर पारा" में अपनी अदाकारी से हर पल लोगों का दिल जीत रहा है। जिसकी संख्या एक सप्ताह में लाखों पार कर चुकी है और इनके चाहने वालों की संख्या में हर क्षण इजाफा हो रहा है। वहीं भारत केशरवानी हर स्थानों में अपनी यादगार प्रस्तुति देकर कलाप्रेमियों के दिल जीतने में कामयाब हो रहे हैं। वहीं उन्होंने सभी चाहने वालों के प्रति आभार प्रकट कर रहा है व छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सभी सदस्यों को "रंगझांझर" आयोजन में शरीक करने के लिए धन्यवाद दिया।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News