munaadi news image
September 23, 2024



तीरंदाजी में जन मित्रम एसपीएस स्कूल का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं ने मारी बाजी, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। भिलाई में 20 सितंबर से 22 सितंबर तक आयोजित  “CBSE Far East Zone Archery Championship” का आयोजन रूंगटा पब्लिक स्कूल  में आयोजित की गई जिसमें रायगढ़ के जनमित्रम एसपीएस मेमोरियल विद्यालय, बैहामुडा के छात्रावास के विद्यार्थियों ने तीरंदाज़ी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।


इस चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल, असम, उड़ीसा सहित अलग अलग राज्यों के लगभग 50 विद्यालय ने भाग लिया । सभी विद्यालय को पीछे छोड़ते हुए U17 Boys Category(40 meter) में उमेश कुमार सिदार ने कास्य पदक जीता तो वहीं कक्षा दसवीं की छात्रा काजल भगत ने U17 Girls Category (40 meter) में  प्रथम स्थान प्राप्त कर  गोल्ड मेडल अपने नाम किया। साथ ही U14 Boys Category में गौरव नागेसिया के  रजत पदक जीतने पर तीनों पदक JSPS की शोभा बढ़ायेंगे। U14 Boys Category में पूरी टीम ( गौरव नागेसिया, अंश बेक, अनुज भगत, देवेंद्र पैंकरा) का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। पूरा विद्यालय परिवार विद्यार्थियों के प्रदर्शन से गौरान्वित है। छात्रों के ऐसे प्रदर्शन को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने  भविष्य में और भी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को भेजने की बात कही है। विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों और उनके कोच महेंद्र सिंह मरावी को बधाई ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

munaadi news image

munaadi news image

munaadi news image

munaadi news image

munaadi news image

munaadi news image

munaadi news image

Trending News