जशपुर मुनादी ।। मुनादी डॉट कॉम को एक गुमनाम सख्श ने गुमनाम लेटर लिखकर खुलासा किया है कि जिले के लोदाम अंतर्गत आने वाले साईं टांगर टोली में सबसे ज्यादा राशन कार्ड बनाये गए है और नए राशनकार्ड धारियों से 1500 से 2000 तक की रिश्वत ली गईं है ।
गुमनाम सख्श के द्वारा मुनादी डॉट कॉम के संवाददाता को पत्र लिखकर पूर्व में फरसाबहार में राशनकार्ड धारियों से उगाही की गयी राशि का खुलासा करने के लिए आभार जताया गया और गुजारिश की गई है कि यह मुद्दा जिला स्तर पर उठाने की जरूरत है क्योंकि पूरे जिले में राशनकार्ड के नाम पर रिश्वत उगाही का खेल चल रहा है।खाशकर साईं टांगर टोली में बहुत ज्यादा क्योंकि यहाँ सबसे ज्यादा राशनकार्ड बनाये गए हैं ।
डाक द्वारा हमारे संवाददाता को भेजे गए पत्र के साथ इस मामले को लेकर उसके द्वारा पूर्व में कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को दिये गए शिकायत पत्र की कॉपी भी भेजी गई है और बताया गया है कि उसके द्वारा जिला सीईओ और कलेक्टर को दिये गए शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है ।
आपको बता दें कि बीते अप्रेल माह में जनपद पंचायत कुनकुरी के जाम चुआं पंचायत में मृत महिला के नाम पर राशन कार्ड बनाकर 1000 रुपये रिश्वत लेने के मामले का खुलासा हुआ था उसके बाद यह भी खुलासा हुआ कि इस गाँव के 54 लोगो से एक एक हजार लेकर राशन कार्ड बनाये गए है।इस मामले के उजागर होने के बाद सरपँच के खिलाफ पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर सरपँच को पद से ही हटा दिया ।
इसके बाद अगला मामला फरसा बहार से आया ।यहाँ की जनपद उपाध्यक्ष शकुंतला पांडेय ने आरोप लगाया कि राशन कार्ड के नाम पर हितग्राहियों से 2-2हजार लिए जा रहे है।हांलाकि इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं हुई है ।