भाजपा में शुरू हुआ घर वापासी का दौर , जशपुर रियासत की छोटी बहु की अगुवाई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने इस चर्चित नेता का कराया भाजपा प्रवेश , जानिए इस नेता के बारे में ,पढ़िए पूरी रिपोर्ट

munaadi news image
January 21, 2023



भाजपा में शुरू हुआ घर वापासी का दौर , जशपुर रियासत की छोटी बहु की अगुवाई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने इस चर्चित नेता का कराया भाजपा प्रवेश , जानिए इस नेता के बारे में ,पढ़िए पूरी रिपोर्ट

munaadi news image

सरगुजा मुनादी।।  2018 के विधानसभा चुनाव में जशपुर विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने वाले प्रदीप नारायण दीवान की आज फिर से भाजपा में घरवापसी हो गई है।  चंद्रपुर के पूर्व विधायक स्व युद्धवीर सिंह जूदेव की पत्नि एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति की विशेष आमंत्रित सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव की अगुवाई में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के समक्ष प्रदीप नारायण दीवान को विधिवत भाजपा में घरवापसी कराया गया ।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने दीवान का भाजपा में स्वागत करते हुए उन्हें भाजपा में पुनः वापस आने पर बधाई दी । 

Advertisement

Advertisement


आपको बता दें कि प्रदीप नारायण दीवान पहाड़ी कोरवा समुदाय के काफी सशक्त नेतृत्व के तौर पर अपनी पहचान रखते हैं इसके अलावा उनकी जो सबसे बड़ी पहचान है वो ये कि दीवान छग भाजपा के पितृ पुरुष कहे जाने वाले स्व दिलीप सिंह जूदेव के दत्तक पुत्र और भाजपा के पूर्व विधायक स्व युद्धवीर सिंह जूदेव के नितांत दुलारे माने जाते रहे हैं।


2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने स्व दिलीप सिंह जूदेव की तस्वीर सामने रखकर निर्दलीय चुनाव लडा था और तकरीबन 11 हजार वोट पाकर निर्णायक प्रत्याशी के तौर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।   


यह बताना भी जरूरी है कि बीते वर्ष बगीचा में इनके अगुवाई में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमे भाजपा के तात्कालीन प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय सहित जशपुर के कई भाजपा के दिग्गज नेताओं ने शिरकत करके उनके भाजपा में आने का संकेत पहले ही दे दिया था और आज  श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव की अगुवाई में इनकी भाजपा में विधिवत घरवापसी भी हों गई ।


Advertisement

Advertisement

आपको बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक लेने अंबिकापुर के दौरे पर थे ।दो दिनों की बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष का आज से 23 जनवरी तक जशपुर में प्रवास रहेगा । 


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News