शहीद वीर नारायण सिंह शासकीय महाविद्यालय जोबी-बर्रा में विद्यार्थियों ने खाई फाइलेरिया की दवा, स्वास्थ वा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ ..........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
February 10, 2023



शहीद वीर नारायण सिंह शासकीय महाविद्यालय जोबी-बर्रा में विद्यार्थियों ने खाई फाइलेरिया की दवा, स्वास्थ वा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ ..........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। शुक्रवार को शहीद वीर नारायण सिंह शासकीय महाविद्यालय जोबी-बर्रा एवं स्वास्थ्य केन्द्र जोबी के बैनर तले संसुक्त रूप से फाइलेरिया को दूर भगाने के लिए राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में रूचि के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने न केवल फाइलेरिया के बारे में जानकारी ली साथ ही साथ दवाओं का सेवन कर जागरूकता का परिचय दिया।

Advertisement

Advertisement



इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार थवाईत ने विद्यार्थियों को बतलाया कि फाइलेरिया यानी कि ’हाथी पांव’ एक गंभीर बीमारी है जो क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होती है। संक्रमित होने पर मनुष्य अपंगता का शिकार हो जाता है। वहीं, आमतौर पर देखा जाता है कि शासन द्वारा दी जाने वाली निशल्क दवाइयों के महत्व को व्यक्ति नही समझ पाते और इस तरह की गंभीर बीमारियों को दावत देते हैं इसलिए फाइलेरिया जैसी बीमारी के प्रति जागरूकता लाएं और इससे पीड़ित होने का जोखिम न उठाएं।

Advertisement

Advertisement


कायक्रम रेडक्रॉस प्रभारी सहायक प्राध्यापक योगेंद्र कुमार राठिया के नेतृत्व में चलाया गया। जिसमें स्वास्थ्य केन्द्र जोबी से एम.पी.एस. श्रीमती नीमा राठौर, राम अवतार पटेल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खम्हार से  भूपेन्द्र सिंह राठिया के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं के साथ महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों को भी फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेडक्रॉस प्रभारी सहायक प्राध्यापक योगेंद्र कुमार राठिया एवं सुरेन्द्र पाल दर्शन, वासुदेव पटेल, डॉ. ज्ञानमणि एक्का, अतिथि व्याख्याता रामनारायण जांगड़े, राहुल राठौर, राजेन्द्र कुमार खरे, रितेश राठौर, सुश्री प्राची पटेल और रेडक्रॉस सहायक असीम श्रीवास्तव व यूथ रेडक्रॉस इकाई के स्वयंसेवकों योगदान महत्वपूर्ण रहा।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News