जशपुर मुनादी।।जशपुर और कुनकुरी के बीच हुई भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।इस सड़क दुर्घटना में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 2 कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 कर्मचारी काफी सीरियस हैं उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल दुलदुला ले जाया गया है।

जानकारी के मुताबिक Kia चारपहिया कार में बैठकर एसबीआई जशपुर के 4 लोग संडे एंजॉय करने कुनकुरी आए थे।रात्रि करीब 9 बजे जब चारो वापस जशपुर लौट रहे थे तभी चराईडाड मंदिर से आगे एक पेड़ से इनकी वाहन टकरा गई ।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और एसबीआई के 2 कर्मचारी जिनका नाम सुमीत और अनुरंजन बताया जा रहा है उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य लोग इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें उपचार के लिए दुलदुका अस्पताल लाया गया है।
दुलदुला पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि Kia वाहन में सवार सभी चारो लोग एसबीआई जशपुर के कर्मचारी थे जो कुनकुरी से वापस जशपुर लौट रहे थे इसी दौरान चराईडांड के पास उनकी गाड़ी एक पेड़ से टकरा गयो जिसने 2 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 अभी भी काफी सीरियस है।
मृतक अनुरंजन मिंज कुनकुरी एसबीआई के ब्रांच मैनेजर थे एवं सुमित को वहां का कैशियर बताया जा रहा है। दोनो मृतक और घायल अपने निजी वाहन से वीकेंड मानने निकले थे और वापस कुनकुरी आ रहे थे तभी यह हादसा हो गया।