Jashpur breaking गाँव मे आ गया हाथी का बच्चा,लोग बोले गणपति आ गए,गाँव मे लगा तमाशा,वन विभाग भी पहुंचा ,देखिये वीडियो

munaadi news image
September 13, 2022



Jashpur breaking गाँव मे आ गया हाथी का बच्चा,लोग बोले गणपति आ गए,गाँव मे लगा तमाशा,वन विभाग भी पहुंचा ,देखिये वीडियो

munaadi news image

जशपुर मुनादी।।हाथियों के दल से बिछड़कर हाथी का एक बच्चा गाव में आ गया है और गाँव के गणपति भगवान बोलकर उसके साथ खेलने। में लग गए है। 

Advertisement


जानकारी के मुताबिक वन परिक्षेत्र त्तपकरा के समदमा गाँव में सुबह सुबह गाँव वालों को एक हाथी का बच्चा दिख गया। नदी के किनारे भटक रहै हाथी के बच्चे को देखने थोड़ी ही देर में भीड़ लग गयी । गाँव वाले इस हाथी के बच्चे को भगवान गणपति के रूप मे देख रहे है और एक बच्चे की तरह उससे खेल रहे हैं । इंसानों की बस्ती में इंसानो के बीच यह बच्चा खुद को असहज म्हस्सूश कर रहा है और इनके बीच से जाने की कोषिष कर रहा है लेकिन छोटी उम्र होने के कारण वह दौड़ पाने की स्थित में नहीं है।


वन विभाग के लोगों को इसकी सूचना दे दी गयी है और वन विभाग मौके पर पहुंच गया है।बताया। जा रहा है कि हाथी का बच्चा दल से बिछड़ गया है और तकरीबन 1 किमी दूर हाथियों का दल जंगल मे विचरण कर रहा है ।बहरहाल वन विभाग हाथी के बच्चे को हाथियों के दल के आस पास ले जाने की तैयारी कर रहा है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News