कैलाश गुफा जाने का जिद्द कर रही थी फिर हो गई लापता , घरवालों का हुआ बुरा हाल , अब पुलिस के पास पहुँचा मामला , अगर आपको भी पता चले तो

munaadi news image
July 20, 2023



कैलाश गुफा जाने का जिद्द कर रही थी फिर हो गई लापता , घरवालों का हुआ बुरा हाल , अब पुलिस के पास पहुँचा मामला , अगर आपको भी पता चले तो

munaadi news image

सरगुजा (बतौली)मुनादी ।। पिता के साथ कैलाश गुफा जाने का जिद्द कर रही एक 12 साल की बच्ची लापता हो गईं है । चारों तरफ बच्ची की तलाश कर थक चुके पिता ने थाने में जाकर बेटी की गुमशदगी का मामला दर्ज कराया है ।

Advertisement

Advertisement


बतौली विकास खंड के ग्राम बिलासपुर की 12 वर्षीया शीतल 14 जुलाई से लापता है।काफी खोजबीन के बाद नही मिलने पर पिता बिफल ने थाना बतौली में लापता की एफआईआर दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दर्जिपारा बिलासपुर निवासी बिफल हरिवंशी की 12 वर्षीया पुत्री शीतल 14 जुलाई को कांवरियों के साथ कैलाश गुफा जलाभिषेक के लिए जाना चाहती थी। पिता ने मना किया कि साथ मे बाद में जाएंगे।पुत्री शीतल किसी को बिना बताए 14 जुलाई को घर से निकल गई,फिर वापस नही आई।पिता ने अन्य रिश्तेदारों के साथ खोजबीन की तो पता चला 14 जुलाई को कैलाश गुफा में देखी गई थी।बाद में 15 जुलाई को मैनी चौक में देखी गई।उसके बाद पता नही चला।


पिता बिफल राम ने 19 जुलाई को थाना बतौली में गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करा कर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर ले जाने की बात कही है।

Advertisement

Advertisement

गौरतलब है कि बिलासपुर और अगल बगल के कुछ गांव से पिछले दो तीन सालों में 6 लड़कियां लापता हुई हैं।सभी की उम्र 12 से 14 वर्ष की है।पुलिस अभी तक किसी को भी खोज नही पाई है।गांव वालों का आरोप है कि उत्तरप्रदेश के लेबर गुड़ फैक्टरी में काम करने आते हैं और नाबालिक और कम उम्र की युवतियों को अपना शिकार बनाते हैं। शीटलनको भी उसी क्रम में जोड़ दिया जाये तो संख्या सात हो जाएगी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ कर दी है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News