नशीला कैप्सूल का जखीरा के साथ कलीम अंसारी गिरफ्तार, आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने भेजा जेल......पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
August 07, 2025



नशीला कैप्सूल का जखीरा के साथ कलीम अंसारी गिरफ्तार, आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने भेजा जेल......पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

सरगुजा मुनादी।। आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर नशीला कैप्सूल के जखीरे के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की यह कार्रवाई लगातार जारी है। नशे का कारोबार करने वाले आरोपियों को एक-एक करके जेल भेजा जा रहा है।  

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को आज मुखबिर से सूचना मिली कि कलीम अंसारी उर्फ जावेद श्रीगढ़ के मैदान में पंचायत भवन के पास मैदान में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल लेकर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है मुखबिर की सूचना के विश्वसनीयता पर तत्काल आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने श्रीगढ़ मैदान के घेराबंदी की जैसे ही सरकारी वहां वहां पहुंच एक व्यक्ति बोरा लेकर भागने लगा उसे दौड़ा कर नगर सैनिक द्वारा पकड़ा गया पूछने पर उसे व्यक्ति ने अपना नाम कलीम अंसारी उर्फ जावेद बताया उसके हाथ में रखें बोरी की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में SPASMO PROXYVON PLUS   कैप्सूल बरामद किया गया गिनती करने पर 4416 नग कैप्सूल होना पाया।  आरोपी कलीम अंसारी उर्फ जावेद को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22C के तहत गिरफ्तार कर आज माननीय विशेष न्यायाधीश नारकोटिक्स अंबिकापुर में प्रस्तुत किया गया माननीय न्यायालय ने जेल दाखिल का आदेश प्रदान किया।  

उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई। हमराह स्टाफ मुख्य आरक्षक  रमेश दुबे, अशोक सोनी एवं नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक राजकुमारी एवं नीरज चौहान महत्वपूर्ण भूमिका रही। 


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News