अपहरण,फिर हत्या ,लेकिन पुलिस की नजरों से बचकर कहां जाओगे ? खुल गया सारा राज , एक एक कर सबके सब चढ़ गए पुलिस के हत्थे,पढिये पूरी स्टोरी

munaadi news image
September 13, 2023



अपहरण,फिर हत्या ,लेकिन पुलिस की नजरों से बचकर कहां जाओगे ? खुल गया सारा राज , एक एक कर सबके सब चढ़ गए पुलिस के हत्थे,पढिये पूरी स्टोरी

munaadi news image

सरगुजा अम्बिकापुर मुनादी।। अम्बिकापुर पुलिस ने अपहरण कर हत्या के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए 10 दिन में ही अपहरण कर हत्या में चारों आरोपियों को धर दबोचा है, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

Advertisement

Advertisement


मामले को लेकर अम्बिकापुर पुलिस ने बताया कि दिनांक 30-8-2023 को सूचना देने थाना कोतवाली अम्बिकापुर में एक ग्रामीण कलेश्वर दास आत्मज घूरन दास ने बताया कि भफौली में रोड गंजास नाला के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव झाड़ियो में पड़ा हुआ है, जिसके शरीर और चेहरे पर गंभीर चोटें हैं, सूचना मिलते ही कोतवाली एक्टिव हुई और इस अंधे कत्ल को अपराध घटित होना पाए जाने पर अपनी विवेचना प्रारम्भ की।


जहां पुलिस सुरागों के मद्देनजर और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों को पहचानने में सफलता प्राप्त की, जिसके बाद आरोपियों की धर पकड़ के लिए रात दिन एक कर दिया।वहीं पुलिस ने मृतक की पहचान ग्राम बकसपुर कुसमी निवासी वीरेश अगरिया आत्मज सहजु उम्र 35 वर्ष के रूप में की। पुलिस के सामने मसला यही अब भी था कि आरोपियों कौन हैं कहां के हैं। और हत्या के पीछे उद्देश्य क्या था।


आरोपियों के धर पकड़ के लिए क्राइम ब्रांच, साइबर टीम, और पुलिस सुरागों को लेकर मुखबिर तैनात किए, और संदेहियों को जशपुर जिले में जाल बिछाकर गिरफ्त में लिया गया।


जहां आरोपियों के नाम सुरेश यादव आत्मज विधाधर यादव उम्र 37 रायडीह थाना दुलदुला, मुन्ना विश्वकर्मा उम्र 35 ग्राम कंचनन्डीह थाना बगीचा, कैलाश यादव पिता प्रभाकर यादव उम्र 24 वर्ष ग्राम झगरपुर थाना बगीचा सभी जिला जशपुर का होना बताया गया। 


जब पुलिस ने पूछताछ शुरु की तो आरोपियों ने बताया कि आरोपीगण 29 और 30 अगस्त 2023 के मध्य लाल रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर लूटपाट के इरादे से मृतक को जबरन अपनी कार में बैठाकर ले गए, और मृतक से लूटपाट के बाद डण्डा से गंभीर मारपीट कर मार डालने के बाद भफौली मेंन रोड गंजास नाला के पास झाड़ियो में फेंक दिए, आरोपियों की न तो मृतक से जान पहचान ही थी, न ही कोई विवाद। आरोपियों के निशानदेही पर स्विफ्ट कार और डंडा को पुलिस ने बरामद कर लिया है।


वहीं अम्बिकापुर पुलिस ने यह भी बताया है, कि कैलाश यादव के विरुद्ध जिला जशपुर में कई गंभीर प्रकरण पूर्व में ही दर्ज है, और यह आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। बताया यह भी जाता है कि संबंधित को परिवार सहित जिला प्रशाशन से जिला बदर की कार्यवाही भी की थी, जिस कार्यवाही से वापस लौटने के बाद फिर यह अपहरण कर हत्या के मामले में शामिल पाया गया है।


वहीं पुलिस ने अब इसी मामले में फरार चौथे आरोपी को भी धर दबोचा है, जिस आरोपी का नाम इंद्रजीत नगेशिया आत्मज बलसाय उम्र 30 वर्ष ग्राम महादेवजोबला थाना बगीचा जिला जशपुर है, जिसे भी गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।


मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अंकित गर्ग (भा.पु.से.)के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुनील शर्मा (भा.पु.से.)के निर्देशन में हत्या के मामले में शामिल आरोपियों का शीघ्र पता तलाश कर गिरफ्तारी करने की दिशा निर्देश दिए गए थे इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला नगर पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अखिलेश कौशिक, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री शुभम तिवारी के नेतृत्व मे एक संयुक्त पुलिस टीम का गठन कर मामले के आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था।


Advertisement

Advertisement

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश सिंह, उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज, विशेष टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक भूपेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह,छत्रपाल सिंह, महिला आरक्षक सरस्वती सिंह, आरक्षक सतेंद्र दुबे, इदरीश खान, विकास सिंह, संजीव चौबे, बृजेश राय, राहुल सिंह, अमित विस्वकर्मा, जयदीप सिंह, शिव राजवाड़े, कुंदन सिंह, मुकेश चौधरी, अमित ज्ञान, उमेश गुप्ता शामिल रहे।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News