फर्जी हस्ताक्षर, फर्जी जीएसटी नंबर और फर्जी प्रस्ताव करके निकल लिए लाखो रुपए, अब हुई कलेक्टर से शिकायत, फर्जी और असली दस्तावेजों के साथ......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
November 23, 2022



फर्जी हस्ताक्षर, फर्जी जीएसटी नंबर और फर्जी प्रस्ताव करके निकल लिए लाखो रुपए, अब हुई कलेक्टर से शिकायत, फर्जी और असली दस्तावेजों के साथ......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। पंचायत सीरियल की तरह जिले के छपोरा ग्राम पंचायत में सरपंच और सचिव ने मिलकर न सिर्फ घोटाले किए बल्कि उन्होंने ग्राम सभा के फर्जी प्रस्ताव भी बनाए और पंचों के फर्जी हस्ताक्षर भी कर दिए। यही नहीं जब ग्रामीणों ने ग्रामसभा बुलाई तो उपसरपंच और सचिव ने इसे सब के सामने स्वीकार भी किया। अब इसकी शिकायत कलेक्टर से की गई है।

जिले के पुसौर विकासखंड के छापोरा ग्राम पंचायत में पंचों के फर्जी हस्ताक्षर कर प्रस्ताव बनाने और बिना काम किए सरकारी पैसे के आहरण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने मंगलवार को जनदर्शन में कलेक्टर से इसकी शिकायत भी की है। आरोप के समर्थन में ग्रामीण ग्राम पंचायत के प्रस्ताव का रजिस्टर और पन्ने भी साथ लेकर आए थे। जिसमे स्पष्ट दिख रहा था कि पंचों के फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं।

ग्रामीणों का कहना था कि सरपंच और सचिव ने मिलकर उपसरपंच को फर्जी तरीके से काम का ठेका दिया और औने पौने काम करवाकर पूरा पैसा भी निकाल लिया। पंचायतों में काम तो नहीं हुए उल्टा इस मद के सारे पैसे निकाल लिए गए। जब ग्रामीणों ने सचिव से कड़ाई से पूछताछ करनी शुरू की तब मामला खुला।

बहरहाल कलेक्टर ने शिकायत के बाद इस मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जांच के नतीजा आने के बाद सरपंच, उपसरपंच और सचिव पर कार्रवाई की जाएगी और सरकारी पैसे, जिसका गलत तरीके से आहरण किया गया है उसकी रिकवरी भी प्रशासन द्वारा कराई जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने फर्जी हस्ताक्षर के लिए थाने में एफआईआर करवाने की भी बात कही है।

Advertisement


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News