सांसद गोमती ने लगाए गम्भीर आरोप ,कहा - इन अधिकारियों के साथ रात को विधायक करते हैं , कांग्रेस जिलाध्यक्ष को दिया करारा जवाब , watch वीडियो

munaadi news image
August 27, 2023



सांसद गोमती ने लगाए गम्भीर आरोप ,कहा - इन अधिकारियों के साथ रात को विधायक करते हैं , कांग्रेस जिलाध्यक्ष को दिया करारा जवाब , watch वीडियो

munaadi news image

जशपुर मुनादी ।। रायगढ़ संसदीय क्षेत्र की सांसद गोमती साय ने कांग्रेस विधायक पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। सांसद ने कहा है कि अधिकारी विधायक के दबाव में हैं ।अधिकारियों के साथ रात में गाली गलौज किया जाता है और उनके साथ मार पीट भी की जाती है।

Advertisement

Advertisement

   

दरअसल सांसद शनिवार को दुलदुला के सिरिमकेला स्थित श्रीनदी पर प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाये जा रहे 3 करोड़ की लागत की पुलिया का भूमिपूजन करने आई थी और भूमिपूजन के बाद विधायक यू डी मिंज भी यहां इसी पुलिया का भूमिपूजन करने पहुंच गए । बताया जा रहा है कि विधायक का कार्यक्रम यहां दोपहर 1 बजे निर्धारित था लेकिन सांसद अपने समर्थकों के साथ पहके ही पहुंच गई और पूरे विधि विधान से पुलिया का भूमिपूजन कर दिया ।  इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव ने कहा कि सांसद चोरी छिपे आयी और पुलिया का चुपके चूपके भूमिपूजन करके चली गयी। मनोज सागर ने यह भी कहा कि सांसद के भूमिपूजन में ना तो कोई अधिकारी मौजूद रहे ना ही कर्मचारी और ना ही क्षेत्र की जनता ।केवल बीजेपी के लोग वहां मौजूद थे । सांसद को प्रोटोकॉल की जानकारी होती तो वह ऐसा नहीं करती। 


    Watch video - भाजपा सांसद और कांग्रेस विधायक के बीच शुरू हुई अजीबो गरीब लड़ाई ! भूमिपूजन पर भिड़े दोनो, पहले हम तो पहले हम.....विधायक से पहले सांसद ने कर दिया उद्घाटन और भूमिपूजन, कहा -हमारी सरकार ने.


Advertisement

Advertisement

मनोज सागर के इस आरोप पर तीखा प्रहार करते हए सांसद गोमती ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी विधायक से डरे हुए हैं क्योंकि विधायक इनके साथ रात को गाली गलौज करते हैं और अधिकारियों को पीटा भी जाता है । उन्होंने कहा कि अधिकारियों को प्रोटोकॉल की जानकारी है लकिन विधायक का दबाव इतना है कि अधिकारी चाहकर भी कुछ नहीं कर पाते । उन्होंने आगे कहा कि जिस पुलिया का वह भूमिपूजन कर रही हैं वो पुलिया प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना की है ।केंद्र सरकार की योजना है और राज्य सरकार के सहयोग से इसे बनाया जाएगा लेकिन विधायक सिर्फ अपना श्रेय लेना चाहते है वो कभी नहीं चाहते कि उनके अलावा कोई और उनके भूमिपूजन में शामिल रहे ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News