munaadi news image
February 15, 2025



MUNAADI BIG BREAKING: सड़क हादसे में दस लोगों की मौत, बोलेरो के बस से टकराने पर हुआ हादसा, 19 के घायल होने की भी खबर, सभी यात्री .........…पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

कोरबा मुनादी।। प्रयागराज में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां प्रयागराज के मिर्जापुर हाईवे पर बोलेरो और बस में टक्कर से कोरबा के रहने वाले 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि मध्यप्रदेश के 19 लोग घायल हुए हैं। सभी मृतक बोलेरो में सवार थे। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। कमिश्नर तरुण गाबा और डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 


जानकारी के मुताबिक,कोरबा से 10 लोग सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ गए थे। इस दौरान बोलेरो और बस में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें बोलेरो सवार 10 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बस पर सवार 19 लोग घायल हुए हैं। बस प्रयागराज से मध्यप्रदेश जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा टूट गया।


इस हादसे में किसी का हाथ टूटा तो किसी का सर फट गया है। घटना के बाद कोरबा इलाके में हड़कंप मच गया है। एसपी यमुनापार विवेक यादव ने बताया- बोलेरो में सभी पुरुष सवार थे। बोलेरो की स्पीड बहुत ज्यादा थी। बस वाले ने ब्रेक मारी, लेकिन बोलेरो ट्रक में सामने से भिड़ गई।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Advertisement Carousel






Trending News