MUNAADI BIG BREAKING: एक ही परिवार के दो महिलाओं समेत चार लोगों की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार... जानिए पूरा मामला

munaadi news image
September 12, 2024



MUNAADI BIG BREAKING: एक ही परिवार के दो महिलाओं समेत चार लोगों की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार... जानिए पूरा मामला

munaadi news image

कसडोल मुनादी।। छत्तीसगढ़  में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या करने की सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां पर एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या की गई है।  मृतकों में 2 महिला, 1 युवक और एक मासूम शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल हत्या का कारण अज्ञात है। यह कसडोल थाना क्षेत्र के छरछेद गांव की घटना है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Advertisement

Advertisement


जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छरछेद में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। एक मासूम बच्चे समेत उनकी माता-पिता और दादी की निर्मम हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने टोनही के संदेह में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शक के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। तीनों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। हत्या के कारण का पता अब तक नहीं चल पाया है। 


Advertisement

Advertisement

जानकारी के मुताबिक मृतकों में चेतराम, जमुना बाई केवट, जमुना बाई का छोटा बच्चा, यशोदा बाई केवट शामिल है। मामले में पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है। इनमें रामनाथ पाटले, दीपक पाटले, दिल कुमार पाटले शामिल है। स्थानीय लोगों की मानें तो जादू-टोना के शक में हत्या को अजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कसडोल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News