MUNAADI BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ के इस जिले बड़ा हादसा...गहरी खाई में गिरा बोर वाहन, 4 की मौत, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
July 11, 2025



MUNAADI BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ के इस जिले बड़ा हादसा...गहरी खाई में गिरा बोर वाहन, 4 की मौत, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

कवर्धा मुनादी।। छत्तीसगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा कवर्धा जिले में कुकदूर थाना क्षेत्र के आगरपानी चाटा इलाके में हुआ, जब एक बोर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।


जानकारी के अनुसार, यह वाहन मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। रास्ते में संतुलन बिगड़ने से वाहन खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि चार लोग वाहन के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन पहाड़ी और दुर्गम इलाका होने की वजह से रेस्क्यू में काफी मुश्किलें आ रही हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों की शिनाख्त जारी है।


इसके पहले भी कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पिछले साल मई में एक पिकअप खाई में गिर गई थी। जिसमें 19 लोगों की मृत्‍यु हो गई थी। जबकि‍ चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, वाहन में 25 लोग सवार थे। पिकअप सवार मजदूर तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे थे। घटना बाहपानी ग्राम के पास हुई।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News