MUNAADI BIG BREAKING: कुख्यात बदमाश की पुलिस हिरासत में मौत, मामले में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

munaadi news image
July 20, 2024



MUNAADI BIG BREAKING: कुख्यात बदमाश की पुलिस हिरासत में मौत, मामले में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

munaadi news image
munaadi news image

कोरबा मुनादी।। छत्तीसगढ़ में कुख्यात बदमाश सूरज हथठेल की पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को पुलिसकर्मियों के द्वारा जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उसकी मौत हो चुकी थी। सूरज के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। इस मामले में दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया गया है। 


जानकारी के मुताबिक, बुधवारी निवासी सूरज हथठेल के सिविल लाइन थाना के अलावा कई थाना चौकी में अपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ महीने पहले ही सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत चौपाटी में सूरज अपने दोस्तों के साथ तीन युवकों को धारदार हथियार से लहू लुहान कर दिया था। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपी सूरज फरार था। हत्या के प्रयास में मामला दर्ज पुलिस सूरज की तलाश कर रही थी। सूरज हथठेल हत्या का प्रयास और बलवा तथा आर्म्स एक्ट के अपराध को अंजाम देने वाले 14 अलग-अलग मामलों में नामजद और जिला बदर के लिए प्रस्तावित आरोपी था। 


कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि सूरज ने ​​​​​​18 जुलाई की रात पाली थाना क्षेत्र में स्कूटी की लूट को अंजाम दिया गया था। उस मामले में भी उसकी तलाश हो रही थी। 19-20 जुलाई की दरम्यानी रात 1:40 बजे सूरज को दर्री पुलिस ने हिरासत में लिया। उसके खिलाफ सिविल लाइन थाना में गंभीर अपराध दर्ज हैं, इसलिए शनिवार तड़के करीब 5:30 बजे दर्री पुलिस ने सूरज को सिविल लाइन पुलिस के हवाले किया था। सुबह 5:45 मिनट में सूरज को सिविल लाइन थाना पुलिस के द्वारा जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 


एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि सूरज के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। एसपी ने बताया कि सूरज को जो पुलिसकर्मी दर्री से सिविल लाइन थाना लेकर आए थे उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है। उनके खिलाफ जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News