MUNAADI BREAKING धारदार हथियार मारकर सर धड़ से किया अलग, पिता-पुत्र में अक्सर होता था विवाद, आरोपी गिरफ्तार...पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
September 02, 2023



MUNAADI BREAKING धारदार हथियार मारकर सर धड़ से किया अलग, पिता-पुत्र में अक्सर होता था विवाद, आरोपी गिरफ्तार...पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image

कोरबा मुनादी।। एक कलयुगी पुत्र ने मामूली विवाद के बाद धारदार हथियार से अपने ही पिता पर प्राणघातक वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। 

Advertisement

Advertisement


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र के जड़का चैकी क्षेत्र के ग्राम पुटुवा निवासी अवध सिंह 62 साल का अपने पुत्र चंद्रभूषण सिंह के साथ अक्सर छोटी- छोटी बातों में वाद विवाद होते रहता था। इसी बीच अपने पिता से परेशान कलयुगी पुत्र ने धारदार फरसे से अपने पिता के गर्दन में वार करते हुए सिर को धड से अलग करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया।


Advertisement

Advertisement

शनिवार की सुबह परिजनों ने घर के बाहर लहुलूहान हालत में अवध सिंह की लाश देखी तो उनके पैरों तले जमीन सरक गई। परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद जड़गा चैकी की पुलिस टीम ग्राम पुटुवा पहुंची जहां मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News