MUNADI BIG BREAKING: बुजुर्ग महिला से गैंग रेप! घर से बाहर निकली महिला को जंगल उठा ले गए आरोपी, गिरफ्तार

munaadi news image
February 17, 2024



MUNADI BIG BREAKING: बुजुर्ग महिला से गैंग रेप! घर से बाहर निकली महिला को जंगल उठा ले गए आरोपी, गिरफ्तार

munaadi news image

कोरबा मुनादी।। कोरबा में 56 साल की बुजुर्ग महिला से गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। शौच के लिए निकली महिला को दो बदमाश किडनैप कर बाइक पर बैठाकर जंगल ले गए, जहां डरा-धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। ग्रामीणों को आते देखकर मौके से भाग गए। पूरा मामला रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र का है। 

Advertisement

Advertisement


मिली जानकारी के मुताबिक 56 साल की विधवा महिला शुक्रवार की रात करीब 10.30 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान सोहन और राम किशन खड़े मिले। दोनों युवकों ने अधेड़ महिला को अपने साथ में चलने को कहा। विरोध जताने पर जबरन बाइक पर बैठा लिया। पीड़िता के मुताबिक वे महिला को अपने साथ छछान झोरखी जंगल के ऊपर सागौन बाड़ी ले गए, जहां युवकों ने बारी बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान युवकों ने महिला को धमकी भी दी। 


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चीखने-चिल्लाने की आवाज गांव के कुछ लोगों ने सुनी। गांव के लोगों को आते देखकर दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। वहीं गांव के युवकों को पीड़िता ने आपबीती बताई। वे पीड़िता को घर ले गए, जहां उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है। 


Advertisement

Advertisement

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि गैंग रेप की शिकायत मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई थी। आरोपी की सरगर्मी से पतासाजी की। दोनों आरोपियों को गांव से पुलिस ने पकड़ लिया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। कोरबा सीएसपी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों में एक की कुछ दिन बाद शादी होने वाली थी। दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News