नाबालिग लड़का लूट रहा था बाइक और पर्स, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे, पुलिस ने बाल संप्रेक्षण गृह भेजा......पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
November 11, 2022



नाबालिग लड़का लूट रहा था बाइक और पर्स, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे, पुलिस ने बाल संप्रेक्षण गृह भेजा......पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। तमनार पुलिस की टीम ने केटीएम बाइक और पर्स लूटपाट करने वाले आरोपियों की पतासाजी में सुनियोजित तरीके से गांव की घेराबंदी कर छापेमारी किया गया और घटना के चंद घंटों के भीतर एक आरोपी को पकड़ा गया जो नाबालिग है, विधि के साथ संघर्षरत बालक अपने अन्य दो साथियों के साथ कल दोपहर फिटिंगपारा महलोई महादेव मंदिर के पास लूटपाट करना स्वीकार किया है जिसके मेमोरेंडम पर पीड़ित का लूटा हुआ केटीएम बाइक व पर्स  जिसमें 2,000 रूपये व पीड़ित का आधारकार्ड वगैरह रखा हुआ था जप्त किया गया, घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों के ठिकानों पर दबिश  दिया गया जो फरार है। 

Advertisement


घटना के संबंध में पीड़ित अरूण कुमार उर्फ उमेश चैहान पिता घासीराम चैहान उम्र 35 साल निवासी ग्राम रायकेरा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ कल शाम थाना तमनार आकर लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि 10 नवंबर की सुबह अपने केटीएम बाइक से रायगढ़ गया था, जहां से दोपहर में तमनार आया, दोपहर लगभग 01 से 01.30 बजे के बीच फिटिंगपारा महलोई महादेव मंदिर के पास 03 लड़के आये और जबरन रास्ता रोककर गाली गलौच धक्का-मुक्की कर बाइक से गिरा दिये और के.टी.एम. बाइक क्रमांक सी.जी. 13 ए.ए. 4146 की चाबी और जेब में रखे पर्स जिसमें आधार कार्ड, फोटो एंव नगदी रकम 2,000 था जिसे छिन कर ग्राम महलोई की ओर भाग गये। 


भागते समय उनमें से एक लड़के का फोटो मोबाइल पर खींच लिया जिसे आसपास के लोगो को दिखाकर उसका नाम, पता किया और थाने जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराया। तमनार पुलिस संदेहियों पर धारा 294,506,323, 341,394,34 आईपीसी का अपराध दर्ज कर तत्काल आरोपियों की पतासाजी के लिये उनके गांव में दबिश दिया गया और एक किशोर लड़के को  हिरासत में लिया गया जो नाबालिग है जिसने अपने साथियों के साथ लूटपाट को अंजाम देना स्वीकार किया है। 


विधि के साथ संघर्षरत बालक से पर्स, आधारकार्ड, फोटो नकदी 2,000 रूपये एवं केटीएम बाइक  सी.जी. 13 ए.ए. 4146 कीमती 1,50,000 जप्त कर विधि के साथ संघर्षरत बालक को बाल किशोर न्याय बोर्ड, रायगढ़ के न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। घटना में शामिल दो फरार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दिया गया जो फरार हैं। माल मुल्जिम पतासाजी की कार्रवाई में थाना प्रभारी तमनार उप निरीक्षक जी.पी. बंजारे, प्रधान आरक्षक अनुप कुजूर, पारसमणी बेहरा, आरक्षक किशोर कुल्लू, भूपेश राठिया की प्रमुख भूमिका रही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News