छत्तीसगढ़ सरकार के साथ हुआ एमओयू, 2119 करोड़ रुपये का होगा निवेश, जिन्दल पॅंथर सिमेंट प्राइवेट लिमिटेड रायगढ़ में लगाएगा सीमेंट प्लांट

munaadi news image
May 26, 2022



छत्तीसगढ़ सरकार के साथ हुआ एमओयू, 2119 करोड़ रुपये का होगा निवेश, जिन्दल पॅंथर सिमेंट प्राइवेट लिमिटेड रायगढ़ में लगाएगा सीमेंट प्लांट

जिन्दल पैंथर के नाम से बाजार में अग्रणी सीमेंट की उपलब्धता • 25 लाख टन सीमेंट एवं 25 लाख टन क्लिंकर प्रतिवर्ष उत्पादन का लक्ष्य • प्लांट में ऊर्जा संरक्षण की व्यवस्था, 12 मेगावाट के वेस्ट हीट रिकवरी सिस्टम से चलेगा प्लांट

munaadi news image

 

Advertisement

Advertisement

रायपुर मुनादी।। राष्ट्र की प्रगति को तेज गति देने के लिए जिन्दल पैन्थर सिमेंट (जेएसपी) रायगढ़ क्षेत्र में सीमेंट प्लांट लगाएगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ एक एमओयू हुआ है जिसे शासन की ओर से मनोज कुमार पिंगुआ प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग तथा जिंदल सिमेंट की ओर से  प्रदीप टण्डन अध्यक्ष जे.एस.पी. ने हस्ताक्षर किए ।इसके साथ स्टील, ऊर्जा,  माइनिंग एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में अग्रणी जिन्दल स्टील एंड पावर की सेवाओं में सीमेंट उत्पादन भी प्राथमिक रूप से जुड़ जाएगा।

उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर के सीमेंट प्लांट लगाने के इस फैसले से “लोहे से बना-लोहे सा बना” जिन्दल पैंथर नाम से मशहूर बाजार में अग्रणी सीमेंट ब्रांड की उपलब्धता बढ़ जाएगी। इस सीमेंट प्लांट से 25 लाख टन सीमेंट एवं 25 लाख टन क्लिंकर प्रतिवर्ष उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

पर्यावरण आवश्यकताओं और समय की मांग के अनुरूप प्लांट में ऊर्जा संरक्षण की भी व्यवस्था की गई है और 12 मेगावाट के वेस्ट हीट रिकवरी सिस्टम से यह प्लांट चलाकर “क्लीन एंड ग्रीन इंडिया” के सपनों के अनुरूप राष्ट्र के विकास को गति दी जाएगी। सीमेंट प्लांट लगने से प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से हजारों रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। इसके अलावा क्षेत्र में विकास की एक और बयार बहेगी।

Advertisement

Advertisement

जिन्दल स्टील एंड पावर के प्रेसिडेंट प्रदीप टण्डन ने बताया कि यह सीमेंट प्लांट आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जो चेयरमैन श्री नवीन जिन्दल की दूरदर्शी सोच का परिणाम है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News