Munaadi Big Breaking - दो दिन पहले गांव से लापता महिला की नाले में मिली लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस, पढ़िए पूरी ख़बर

munaadi news image
September 10, 2023



Munaadi Big Breaking - दो दिन पहले गांव से लापता महिला की नाले में मिली लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस, पढ़िए पूरी ख़बर

munaadi news image

सरगुजा मुनादी।। रविवार की सुबह दो दिन से लापता महिला की नाले में तैरती लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नाले में महिला की लाश मिलने की जानकारी लगते ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुटना शुरू हो गई। गांव के ग्रामीणों के अनुसार प्रथमदृष्टया यह पूरा मामला हत्या से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। 

Advertisement

Advertisement


इस संबंध में मिली जानकारी बक अनुसार सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र ग्राम कटिंदा तराईडांड गांव की एक महिला केंदली बाई 7 सितंबर से घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों के द्वारा लगातार महिला की खोजबीन की जा रही थी। इसी बीच रविवार की सुबह गांव के ही एक नाले में ग्रामीणों ने महिला की लाश मिलने की जानकारी उसके परिजनों को दी।


 घटना की सूचना की बाद मौके पर पहुंची  लखनपुर थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है। इस संबंध में पुलिस के अनुसार महिला के मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही संभव हो पायेगा, पुलिस अभी मृतका के परिजनों से पूछताछ कर रही है। 


Advertisement

Advertisement

 


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News